IND vs SA: होम ग्राउंड पर अजेय भारत, साउथ अफ्रीका के लिए T20I सीरीज जीतना क्यों है सबसे बड़ी चुनौती?
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। इस सीरीज में चोट से उबर चुके भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल भी टीम में वापसी करते नजर आएंगे।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद अब दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने होंगी। सीरीज का पहला मुकाबला कटक में खेला जाएगा, जहां क्रिकेट फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है।
इससे पहले खेले गए टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने भारत को मात दी थी, जबकि वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ्रीकी टीम को 2-1 से शिकस्त दी। टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि साउथ अफ्रीका की अगुवाई एडन माक्ररम करते नजर आएंगे।
टी20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा भारी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारतीय टीम ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका को 12 मैचों में सफलता मिली है। एक मुकाबला ऐसा रहा, जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इन आंकड़ों से साफ है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा अफ्रीकी टीम के खिलाफ भारी रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
IND A vs AFG A: भारत और अफगानिस्तान के मैच में बारिश ने दी दस्तक, 49 ओवर का हुआ मुकाबला
IND A vs AFG A: श्रीलंका में टीम इंडिया का धमाका, 11 ओवर में ही ठोक दिए 97 रन, प्रभसिमरन का तूफानी अंदाज
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
पिछले एक दशक से भारत के खिलाफ सीरीज नहीं जीत पाई अफ्रीकी टीम
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतना साउथ अफ्रीका के लिए हमेशा कठिन चुनौती रहा है। अफ्रीकी टीम अब तक भारत के खिलाफ सिर्फ दो बार बाइलेटरल टी20 सीरीज जीत पाई है। साल 2012 में दोनों टीमों के बीच एक मैच की सीरीज खेली गई थी, जिसमें साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2015 में तीन मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम ने 2-0 से बाजी मारी थी। इसके बाद से बीते 10 सालों में साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ कोई भी टी20 सीरीज नहीं जीत सका है।
स्टार खिलाड़ियों से सजी हैं दोनों टीमें
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों में कई बड़े और मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम के पास डेवाल्ड ब्रेविस, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: विराट से लेकर रोहित तक…वनडे क्रिकेट में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को रहा जलवा
टी20 सीरीज के लिए भारत और साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीका: एडन माक्ररम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, एनरिक नोर्खिया।
