- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Sa 3rd T20i Live Score Update India Vs South Africa Match Scorecard
IND vs SA 3rd T20I Live: सेंचुरियन में टीम इंडिया ने दर्ज की रोमांचक जीत, दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया
चार मैचों की टी20 सीरीज में भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 1-1 से बराबरी पर है। अंतिम दोनों मैच में मजेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा , अर्पित शुक्ला

IND vs SA 3rd T20I Live Score Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया। चार मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। आज का मैच बहुत ही रोमांचक था। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 61 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की। अब भारत ने तीसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़तच बना ली है।
सम्बंधित ख़बरें
IND-W vs SA-W: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इस उभरती हुई स्टार को पहली बार मिला मौका
IND vs SA: बीच मैदान पर फैंस से उलझे ट्रिस्टन स्टब्स, तीखी नोकझोंक वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया हारी, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने बना डाला ये महारिकॉर्ड
गजबे है…इधर हार्दिक पांड्या हुए आउट, उधर नई नवेली गर्लफ्रेंड महिका शर्मा ने बजा डाली ताली, शुरू हुई ट्रोलिंग
14 Nov 2024 12:45 AM (IST)
14 Nov 2024 12:45 AM (IST)भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सेंचुरियन में दर्ज की रोमांचक जीत
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 11 रनों से हरा दिया है। उसने इस जीत के साथ चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 219 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 विकेट के नुकसान के साथ 208 रन ही बना सकी।
14 Nov 2024 12:39 AM (IST)
14 Nov 2024 12:39 AM (IST)जानेसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
मार्को जानेसन ने विस्फोटक अर्धशतक जड़ा. वे 16 गेंदों में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं. जानेसन ने 5 छक्के और 4 चौके लगाए.
14 Nov 2024 12:13 AM (IST)
14 Nov 2024 12:13 AM (IST)दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा, हार्दिक को मिली सफलता
दक्षिण अफ्रीका का पांचवां विकेट गिरा, हार्दिक को मिली सफलता
13 Nov 2024 11:58 PM (IST)
13 Nov 2024 11:58 PM (IST)साउथ अफ्रीका का स्कोर 11 ओवर के बाद 4 विकेट पर 91 रन
साउथ अफ्रीका का स्कोर 11 ओवर के बाद 4 विकेट पर 91 रन है। साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब साउथ अफ्रीकी टीम को आखिरी 54 गेंदों पर जीत के लिए 129 रनों की दरकार है।
13 Nov 2024 11:49 PM (IST)
13 Nov 2024 11:49 PM (IST)क्षिण आफ्रीका को लगा तीसरा झटका, ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन बनाकर आउट
भारत ने दक्षिण आफ्रीका को तीसरा झटका दिया. ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अक्षर पटेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 68 रन बनाए हैं. उसे जीत के लिए 152 रनों की जरूरत है. मार्करम 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
13 Nov 2024 11:35 PM (IST)
13 Nov 2024 11:35 PM (IST)भारत ने साउथ अफ्रीका के दोनों ओपनर्स को भेजा पवेलियन
IND vs SA T20 LIVE Score: भारतीय गेंदबाज साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर हावी हैं. अर्शदीप सिंह के बाद वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हैंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड को साउथ अफ्रीका को दोहरा झटका दिया.
13 Nov 2024 11:19 PM (IST)
13 Nov 2024 11:19 PM (IST)साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा
रिकेलटन 20 रन बनाकर आउट हुए, दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3.3 ओवर के बाद 29/1.
13 Nov 2024 10:29 PM (IST)
13 Nov 2024 10:29 PM (IST)तिलक वर्मा टी20आई में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने
तिलक वर्मा भारत के लिए T20I शतक लगाने वाले 12वें बल्लेबाज़ हैं। अब तक इस प्रारूप में किसी अन्य टीम के लिए छह से अधिक बल्लेबाज़ों ने शतक नहीं लगाए हैं।
𝙄𝙣𝙣𝙞𝙣𝙜𝙨 𝘽𝙧𝙚𝙖𝙠!
A power-packed unbeaten TON from Tilak Varma 💪
A quickfire half-century from Abhishek Sharma ⚡️#TeamIndia post 219/6 on the board 👏Over to our bowlers now 👍
Scorecard ▶️ https://t.co/JBwOUCgZx8 #SAvIND | @TilakV9 | @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/iUNnLLs9w0
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 10:19 PM (IST)
13 Nov 2024 10:19 PM (IST)भारतीय टीम ने 20 ओवर में बनाए 219 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए। भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 107 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया। उसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 50 रन बनाए। उसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 18 और रमनदीप सिंह ने 15 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए सिमलाने ने 2 और केशव महाराज ने 2 विकेट चटकाए।
3RD T20I. WICKET! 19.5: Ramandeep Singh 15(6) Run Out Heinrich Klaasen, India 218/6 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 10:08 PM (IST)
13 Nov 2024 10:08 PM (IST)तिलक वर्मा ने पूरा अपना पहला शतक
भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा है। इस दौरान तिलक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सभी गेंदबाजों को रिमांड पर रखा। तिलक ने 51 गेंदों पर 100 रन बनाए। जिसमें 8 चौका और 6 छक्का शामिल है।
💯 𝗳𝗼𝗿 𝗧𝗶𝗹𝗮𝗸 𝗩𝗮𝗿𝗺𝗮! 👏 👏
His 1⃣st in international cricket 👌 👌
This has been a 🔝 knock! 🙌 🙌
Live ▶️ https://t.co/JBwOUCgZx8#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/lZPf4oBwc7
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 10:04 PM (IST)
13 Nov 2024 10:04 PM (IST)रिंकू नहीं कर सके कुछ कमाल
भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह 8 रन बनाकर आउट हो गए। पिछले कुछ मैचों से रिंकू कुछ कमाल नहीं कर सके । उसके बाद रमनदीप ने बल्लेबाजी के लिए और अपना डेब्यू छक्के के साथ किया।
3RD T20I. WICKET! 17.5: Rinku Singh 8(13) b Andile Simelane, India 190/5 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 09:47 PM (IST)
13 Nov 2024 09:47 PM (IST)तिलक वर्मा का रौंद रूप
भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा है। पहले ओवर से ही उन्होंने अपने तेवर साफ कर दिए थे। तिलक वर्मा ने नाबाद 87 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 45 गेंदों का सामना किया।
3RD T20I. 14.5: Keshav Maharaj to Tilak Varma 4 runs, India 153/4 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 09:37 PM (IST)
13 Nov 2024 09:37 PM (IST)हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को लगा चौथा झटका
भारतीय टीम को चौथा झटका 132 के स्कोर पर लगा। हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हो गए। केशव महाराज की गेंद पर आउट हुए। 13वें ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 132 रन।
3RD T20I. WICKET! 12.5: Hardik Pandya 18(16) lbw Keshav Maharaj, India 132/4 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 09:24 PM (IST)
13 Nov 2024 09:24 PM (IST)भारतीय कप्तान सूर्यकुमार 1 रन बनाकर आउट
भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव के रूप भारत को तीसरा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरी पारी में उन्होंने मात्र 1 रन बनाया।
13 Nov 2024 09:16 PM (IST)
13 Nov 2024 09:16 PM (IST)50 के बाद आउट हुए अभिषेक
अभिषेक शर्मा पचास रन बनाकर आउट हो गए। केशव महराज की गेंद पर आगे बढ़कर मारने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। भारत को दूसरा झटका 107 के स्कोर पर लगा।
3RD T20I. WICKET! 8.4: Abhishek Sharma 50(25) st Heinrich Klaasen b Keshav Maharaj, India 107/2 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 09:15 PM (IST)
13 Nov 2024 09:15 PM (IST)भारतीय टीम 100 के पार
भारतीय टीम ने पावरप्ले के दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 70 रन बनाए। उसके बाद अभिषेक और तिलक ने मिलकर 8 ओवर एक गेंद में 100 का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
3RD T20I. 8.1: Keshav Maharaj to Abhishek Sharma 6 runs, India 105/1 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 08:56 PM (IST)
13 Nov 2024 08:56 PM (IST)भारतीय टीम ने पांचवें ओवर में पार किया 50 का आंकड़ा
भारतीय टीम ने 27 गेंदों पर पचास रन का आंकड़ा पार किया। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा लगातार रन रहे हैं। पांच ओवर की समाप्ति के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए।
3RD T20I. 4.5: Andile Simelane to Tilak Varma 4 runs, India 60/1 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 08:50 PM (IST)
13 Nov 2024 08:50 PM (IST)भारतीय टीम ने 3 ओवर में बनाए 35 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 15 और तिलक वर्मा ने 14 रन बनाए। संजू सैमसन जीरो पर आउट हुए। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 1 विकेट चटकाए।
3RD T20I. 3.2: Lutho Sipamla to Tilak Varma 4 runs, India 39/1 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 08:32 PM (IST)
13 Nov 2024 08:32 PM (IST)दूसरी गेंद पर चलते बने संजू सैमसन
भारतीय टीम को दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा। संजू सैमसन बिना खाता खोले ही चलते बने। लगातार दूसरी बार जीरो पर आउट हुए है। बिना कोई रन के भारत का पहला विकेट गिर गया। नए बल्लेबाज के रूप में तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
3RD T20I. WICKET! 0.2: Sanju Samson 0(2) b Marco Jansen, India 0/1 https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 08:31 PM (IST)
13 Nov 2024 08:31 PM (IST)भारतीय पारी का हुआ आगाज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। भारत के लिए पारी का आगाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने किया।
13 Nov 2024 08:28 PM (IST)
13 Nov 2024 08:28 PM (IST)On this day : आज ही दिन 10 साल पहले रोहित से खेली थी वनडे क्रिकेट में अविश्वसनीय पारी
आज के दिन ही रोहित शर्मा ने 10 साल पहले 264 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। जो अभी भी वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर है। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए यह अविश्वासनीय पारी खेली थी। मजेदार बात यह कि आज भारत साउथ अफ्रीका के साथ खेल रही है। वहीं श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के साथ खेल रही है।
HitMan™️ Day! 🗿#OnThisDay in 2014, Rohit Sharma ate and left no crumbs. 🥱#PlayBold pic.twitter.com/HkuZiBiwnj
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) November 13, 2024
13 Nov 2024 08:22 PM (IST)
13 Nov 2024 08:22 PM (IST)साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ़्रीका: 1 रयान रिकलटन (विकेटकीपर), 2 ऐडन मारक्रम (कप्तान), 3 ट्रिस्टन स्टब्स, 4 हाइनरिक क्लासन, 5 डेविड मिलर, 6 रीज़ा हेंड्रिक्स, 7 मार्को यानसन, 8 एंडिले सिमलेन, 9 जेराल्ड कोएत्ज़ी, 10 केशव महाराज, 11 लुथो सिपामला
3rd T20I. South Africa XI: R. Hendricks, R. Rickelton, A. Markram (c), T. Stubbs, H. Klaasen (wk), D. Miller, M. Jansen, A. Simelane, G. Coetzee, K. Maharaj, L. Sipamla. https://t.co/id6j7RV9wp #SAvIND
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 08:21 PM (IST)
13 Nov 2024 08:21 PM (IST)भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन
भारत में भी एक बदलाव है, रमनदीप सिंह के लिए आवेश ख़ान को एकदाश से बाहर किया गया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे। सूर्यकुमार ने कहा कि वह अब तक के अपनी टीम के प्रदर्शन से काफ़ी ख़ुश हैं।
भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 4 तिलक वर्मा, 5 हार्दिक पंड्या, 6 रिंकू सिंह, 7 अक्षर पटेल, 8 रमनदीप सिंह, 9 अर्शदीप सिंह, 10 रवि बिश्नोई,11 वरुण चक्रवर्ती
A look at #TeamIndia's Playing XI for the 3rd T20I 👌👌
Ramandeep Singh makes his international Debut 🙌
Live - https://t.co/JBwOUChxmG#SAvIND pic.twitter.com/BmbZjX3KdH
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 08:19 PM (IST)
13 Nov 2024 08:19 PM (IST)साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है। वहीं भारतीय टीम को फिर से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला है।
🚨 Toss Update 🚨
South Africa win the toss and elect to field in the 3rd T20I.
Live - https://t.co/JBwOUChxmG#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/wpBD80HHRg
— BCCI (@BCCI) November 13, 2024
13 Nov 2024 08:02 PM (IST)
13 Nov 2024 08:02 PM (IST)तीसरे टी20 मुकबाले के लिए पिच रिपोर्ट
सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है। पिछले कुछ सालों में सेंचुरियन की पिच पर पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी और उछाल देखने को मिला है। इस पिच पर तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।
Ind vs sa 3rd t20i live score update india vs south africa match scorecard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMBihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM














