IND vs SA: बॉश ने अटकाई टीम इंडिया की सांसें, कोहली का शतक बर्बादी से बचा; पहला वनडे हुआ रोमांचक
IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में बढ़त बनाई। विराट कोहली के शतक की बदौलत पहले वनडे में टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कॉर्बिन बॉश, रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli Century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 349 रन बनाए। विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और सात छक्के शामिल थे। यह कोहली का 52वां वनडे शतक था और उन्होंने सचिन तेंदुलकर (51 टेस्ट शतक) को पछाड़ते हुए एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
कोहली और रोहित की जोड़ी ने संभाली भारत की पारी
कोहली ने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 136 रन की साझेदारी की। रोहित ने 51 गेंद में 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और वॉशिंगटन सुंदर ने क्रमशः 8 और 13 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद में 32 रन बनाकर योगदान दिया और कप्तान केएल राहुल ने 56 गेंद में 60 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही
साउथ अफ्रीका ने 350 रन के लक्ष्य का पीछा शुरू किया, लेकिन टीम ने दूसरे ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए। हर्षित राणा ने रियान रिकल्टन और क्विंटन डिकॉक को डक पर आउट कर शुरुआती झटके दिए। एडेन मार्करम 7 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू ब्रीट्जके (80 गेंदों में 72) और टोनी डी जॉर्जी (35 गेंदों में 39) ने चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
सिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
अफगानिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी कप्तानी; सामने आई ये बड़ी वजह
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
कॉर्बिन बॉश ने की भरपूर कोशिश
डेवाल्ड ब्रेविस (28 गेंद में 37) और मार्को यान्सेन (39 गेंद में 70) ने कुछ देर तक भारत को परेशानी में डाल दिया। आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए कॉर्बिन बॉश ने 51 गेंद में 67 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल थे। अंतिम ओवर में 18 रन चाहिए थे और भारत को एक विकेट चाहिए था। प्रसिद्ध कृष्णा ने बॉश को दूसरी गेंद पर आउट कर भारत को जीत दिलाई।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
कुलदीप यादव ने चार, हर्षित राणा ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की। मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, बॉश और ओटनील बार्टमैन ने साउथ अफ्रीका की ओर से दो-दो विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: सुपर ओवर जैसा रहा रांची वनडे, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को दी शिकस्त, सीरीज में बनाई बढ़त
कोहली के शतक और भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया को पहले वनडे में जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर तक मुकाबला बनाए रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मैच का पासा पलटकर जीत अपने नाम की।
