IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला वनडे कहां और कैसे देखें लाइव?
IND vs NZ Live Telecast 1st ODI: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल (Image- Social Media)
India vs New Zealand 1st ODI Live Streaming: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी से होने जा रहा है। पहला मैच वडोदरा बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कि 16 साल के लंबे अंतराल के बाद वडोदरा में हो रहा है। आखिरी वनडे मैच 2010 में इसी शहर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी।
इस सीरीज के साथ फैंस एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी को एक्शन में देखेंगे, जो इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से काफी समय तक दूर रहेंगी। भारत को अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप खेलना है, जिसके बाद आईपीएल का आयोजन होगा।
India vs New Zealand वनडे सीरीज की अहम तारीखें
- पहला मैच: 11 जनवरी (वडोदरा, बीसीए स्टेडियम)
- दूसरा मैच: 14 जनवरी (राजकोट, निरंजन शाह स्टेडियम)
- तीसरा मैच: 18 जनवरी (इंदौर, होलकर स्टेडियम)
IND vs NZ ODI सीरीज का पहला मैच कब शुरू होगा?
- समय: भारतीय समय के अनुसार, पहला मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
- टॉस: दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और माइकल ब्रेसवेल 1:00 बजे मैदान पर उतरेंगे।
IND vs NZ ODI सीरीज टीवी पर लाइव कैसे देखें और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां होगी?
- टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
- ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
- लाइव कवरेज: आप नवभारत लाइव पर भी इस सीरीज की लाइव कवरेज देख सकते हैं।
ऋषभ पंत टीम से बाहर
जीलैंड के खिलाफ वडोदरा में होने वाले वनडे मैच से पहले, ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। जुरेल को ऋषभ पंत की चोट की वजह से टीम में मौका मिला है। पंत शनिवार को थ्रो डाउन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे, और इस कारण उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। अब ध्रुव जुरेल को केएल राहुल के बैकअप के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
IND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर ने भारतीय खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी कैंप से किया बाहर, इन प्लेयर्स को मिला मौका
भारतीय टीम में यह बदलाव बिल्कुल आखिरी समय पर किया गया है, क्योंकि जब मुख्य स्क्वाड की घोषणा की गई थी, तब जुरेल का नाम टीम इंडिया में नहीं था। अब जुरेल वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा बनेंगे।
