‘उम्र ज्यादा नहीं थी…’, रिंकू सिंह के पिता की निधन पर BCCI और UPCA ने जताया शोक
Rinku Singh के पिता का नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। बीसीसीआई और यूपीसीए ने गहरी संवेदना व्यक्त की और टीम इंडिया के आगामी सुपर-8 मैच के लिए रिंकू को आराम दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रिंकू सिंह अपने पिता के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI and UPCA Condoles: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता का शुक्रवार को नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मैं इस मुश्किल समय में बीसीसीआई की तरफ से रिंकू सिंह और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वह सुबह 5 बजे चेन्नई से दिल्ली के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल गए, जहां उनके पिता का इलाज चल रहा था। सैकिया ने यह भी कन्फर्म किया कि रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर-8 मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि रिंकू से जुड़ी कोई भी अपडेट जल्द दी जाएगी।
UPCA के सचिव ने क्या कहा?
वहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि रिंकू सिंह के पिता का असामयिक निधन बेहद दुखद है। उनकी उम्र ज्यादा नहीं थी। वह कैंसर से पीड़ित थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्य इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
उन्होंने कहा कि मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है। शांति पाठ या तेरहवीं जिस दिन होगी उस दिन हम सभी जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। यह क्षति अपूरणीय है, लेकिन खेल के क्षेत्र से संबंधित लोगों की मानसिक स्थिति मजबूत होती है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि रिंकू बहुत जल्द इस दुख से उबर जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रिंकू के घर में अभी खुशियों का समय चल रहा था। लेकिन इसी बीच यह घटना हो गई। रिंकू की शादी तय हुई थी।
सुबह 4:36 में हुआ रिंकू के पिता का निधन
रिंकू के पिता, खानचंद सिंह, लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शुक्रवार की सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: ‘खबर सुनकर दिल टूट गया…’, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर पूर्व खिलाड़ियों ने जताया शोक
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे। मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।
