Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘खबर सुनकर दिल टूट गया…’, रिंकू सिंह के पिता के निधन पर पूर्व खिलाड़ियों ने जताया शोक

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। Yuvraj Singh, Harbhajan Singh और CSK ने शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर संवेदना।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 27, 2026 | 02:42 PM

रिंकू सिंह पिता के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Harbhajan and Yuvraj Singh Condoles: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रिंकू सिंह के पित खानचंद सिंह का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया है। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। रिंकू सिंह के पिता के निधन पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, “रिंकू के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया। ऐसे पलों में, कोई भी शब्द काफी नहीं लगता। इस मुश्किल समय में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं। उम्मीद है कि आपको अपने आस-पास के प्यार में ताकत और हिम्मत मिलेगी।”

Heartbreaking news to hear of the passing of Rinku’s father. In moments like these, no words feel enough. Standing in solidarity with you and your family during this difficult time. May you find strength and courage in the love that surrounds you. 🙏 @rinkusingh235 — Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) February 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?

नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता, लिवर कैंसर के चौथे स्टेज पर हार गए जिंदगी की जंग

हार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी

जिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम

हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा, “रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह टी20 विश्व कप के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध रहें। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को मजबूती और साहस दें।”

Pained to learn about the demise of Shri Khanchand Singh Ji, father of Rinku Singh. This must be an especially difficult time for Rinku and his family, even as he remains committed to his responsibilities during the T20 World Cup.
My heartfelt thoughts and prayers are with him…
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 27, 2026

सीएसके ने संवेदना प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा, “इस मुश्किल समय में हम रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं।”

4:36 में हुआ रिंकू सिंह के पिता का निधन

जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता ने शुक्रवार सुबह 4:36 बजे अंतिम सांस ली। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में चल रहा था। पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए रिंकू सिंह घर लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता, लिवर कैंसर के चौथे स्टेज पर हार गए जिंदगी की जंग

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले पिता से मिलने पहुंचे थे रिंकू

रिंकू सिंह टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे। मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं, और उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और इस क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली।

Rinku singh father passed away harbhajan and yuvraj singh condoles

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2026 | 02:41 PM

Topics:  

  • ICC T20 World Cup
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • Rinku Singh
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.