जो कोई नहीं कर सका...वो कारनामा कर गए डेरिल मिचेल, भारत के खिलाफ बना दिया नहीं टूटने वाला रिकॉर्ड

Daryl Mitchell: डेरिल मिचेल ने शतकीय पारी के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। डेरिल मिचेल ने अब भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
Daryl Mitchell Breaks Record Of Most Runs In A 3-Match ODI Series Against India
डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Daryl Mitchell Breaks Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने शतक लगाकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम किया। डेरिल मिचेल ने अब भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। डेरिल मिचेल ने क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया।

हैमिल्टन के 34 साल के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच चल रहे तीसरे ODI में साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 128 रनों की ज़रूरत थी और उन्होंने न्यूज़ीलैंड की पारी के 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर यह मुकाम हासिल कर लिया। डी कॉक ने दिसंबर 2013 में साउथ अफ्रीका के लिए भारत के खिलाफ तीन ODI खेले थे और तीन शतकों की मदद से कुल 342 रन बनाए थे।

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी देश मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत 100/50 स्थल वर्ष
डेरिल मिचेल न्यूज़ीलैंड 3 352 137 176 2/1 भारत 2026
क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 3 342 135 114 3/0 दक्षिण अफ्रीका 2013
रॉय डायस श्रीलंका 3 262 121 87.33 2/0 भारत 1982
मार्लोन सैमुअल्स वेस्टइंडीज 3 254 126* 127 2/0 भारत 2014
आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 3 250 116* 62.5 1/2 भारत 2017

भारत के खिलाफ चल रही सीरीज में डेरिल मिचेल ने धमाकेदार फॉर्म दिखाई है। पहले मैच में, जो वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेला गया था, मिचेल ने 84 रन बनाए। इसके बाद 14 जनवरी को राजकोट में खेले गए दूसरे ODI में उन्होंने शानदार नाबाद 131 रन की पारी खेली। सीरीज के निर्णायक मैच में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मिचेल ने फिर से अपना दबदबा दिखाया। उन्होंने 131 गेंदों में 137 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनकी पारी का अंत मोहम्मद सिराज ने किया।

3-मैच की ODI द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज़्यादा रन

  • 360 - बाबर आजम बनाम WI, 2016 (UAE)
  • 360 - शुभमन गिल बनाम NZ, 2023 (घरेलू)
  • 352 - डेरिल मिचेल बनाम IND, 2026 (विदेशी)*
  • 349 - इमरुल कायस बनाम ZIM, 2028 (घरेलू)
  • 346 - पी निसांका बनाम AFG, 2024 (घरेलू)

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 337 रन बनाए

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 337 रन बनाए। इंदौर में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 137 रनों की पारी खेली। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन बनाए। दोनों ने 219 रनों की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारत के लिए हर्षित राणा ने 3, अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com