- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Nz 2nd Odi Rajkot Pitch Conditions Weather Forecast And Probable Playing 11
IND vs NZ: राजकोट में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा कोई उलटफेर? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11
Weather Forecast and Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मुकाबले में मौसम साफ रहेगा। वहीं राजकोट का पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकुल है। ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajkot Weather Forecast For India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।
राजकोट में भारतीय टीम का वनडे में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। चार मुकाबले में से केवल एक में जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकी है। ऐसे में भारतीय टीम के इस रिकॉर्ड को भी सुधारना चाहेगी। आइए, जानते हैं दूसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा राजकोट में मौसम का हाल। वहीं पिच से बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद। कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग-11
कैसा रहेगा मौसम का हाल?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान राजकोट में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। मैच में बारिश या किसी भी तरह की मौसमी बाधा की आशंका नहीं है, जिससे दर्शकों को पूरे 100 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मैच के दिन राजकोट में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। भारतीय सर्दी के मौसम के चलते खिलाड़ियों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा यह कीवी बल्लेबाज! 6 मैचों में जड़े 4 अर्धशतक; सेमीफाइनल में हैं बड़ी उम्मीदें
T20 World Cup: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है प्लेइंग-11
‘अगले दो मैच…’, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय कोच का बड़ा बयान
आज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
इसके अलावा, मैच के दौरान करीब 60 प्रतिशत आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) रहने की संभावना है, जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, इन परिस्थितियों से खेल पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। कुल मिलाकर, राजकोट का मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहेगा और दोनों टीमों को बेहतरीन हालात में खेलने का मौका मिलेगा।
कैसी है राजकोट की पिच?
भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमों में राजकोट का निरंजन शाह स्टेडियम अपनी बैटिंग-फ्रेंडली पिच के लिए जाना जाता है। यहां की विकेट आमतौर पर सपाट रहती है, जिस पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना ज्यादा मुश्किल नहीं होता। ऐसे हालात में गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: राजकोट में श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, 34 रन बनाते ही विराट कोहली का छोड़ेंगे पीछे
पिच पर सीम मूवमेंट और उछाल सीमित रहने के कारण पेसर्स को विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि, मैच के मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह ट्रैक बल्लेबाजों के अनुकूल ही मानी जाती है। इस वजह से राजकोट में खेले जाने वाले मुकाबलों में अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बडोनी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, मिशेल हे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिश्चियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ज़ैक फाउल्क्स, आदित्य अशोक/जेडेन लेनोक्स
Ind vs nz 2nd odi rajkot pitch conditions weather forecast and probable playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: जिला नियोजन निधि ‘सरेंडर’ न हो, कार्य समयसीमा में पूर्ण करें; आयुष प्रसाद के सख्त निर्देश
Mar 04, 2026 | 06:59 PMसाउथ अफ्रीका के लिए ‘काल’ बनेगा यह कीवी बल्लेबाज! 6 मैचों में जड़े 4 अर्धशतक; सेमीफाइनल में हैं बड़ी उम्मीदें
Mar 04, 2026 | 06:53 PMदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर हमला, अरामको रिफाइनरी पर ईरान ने किया ड्रोन अटैक, सामने आया खौफनाक VIDEO
Mar 04, 2026 | 06:47 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है प्लेइंग-11
Mar 04, 2026 | 06:46 PMWorld Cup 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया स्टार ग्लेन मैक्सवेल के बड़ा बयान, अपने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी
Mar 04, 2026 | 06:41 PM‘अगले दो मैच…’, T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय कोच का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 06:33 PMनासिक: मक्का किसानों को बड़ी राहत: सरकारी खरीद 31 मार्च तक बढ़ी, 50,000 मीट्रिक टन अतिरिक्त कोटा मंजूर
Mar 04, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM











