- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Aus 837879 Spectators Attended The Five Match Border Gavaskar Test Series
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बना एक खास रिकॉर्ड, दर्शकों ने पांचों मैच में लूटा नोक-झोक का मजा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज दर्शकों के लिए काफी यादगार रही। इस टेस्ट सीरीज के पांचों मुकाबले में दर्शकों की संख्या अनुमान से ज्यादा देखने को मिली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज दर्शकों के लिए काफी यादगार रही। इस टेस्ट सीरीज के पांचों मुकाबले में दर्शकों की संख्या अनुमान से ज्यादा देखने को मिली। इस सीरीज में लगभग 8.50 लाख लोगों ने स्टेडियम में आकर मुकाबले का आनंद उठाया। दर्शकों के लिहाज से यह चौथी सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की गई। वहीं गैर एशेज सीरीज के लिए सबसे ज्यादा दर्शकों की संख्या दर्ज की गई। पांच टेस्ट के दौरान कुल दर्शकों की संख्या 8,37,879 रही।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को दोनों टीमों ने मिलकर काफी आकर्षक बनाया। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे आकर्षक टेस्ट सीरीज में एक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि 10 साल में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए पैट कमिंस और उनकी टीम को बधाई। हम जानते थे कि यह सीरीज रोमांचक होगी, लेकिन दर्शकों की संख्या और लाइव स्ट्रीमिंग हमारे उपेक्षा से कही अधिक रहा।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांचों टेस्ट में दर्शकों से खचा-खच भरा रहा स्टेडियम
पर्थ टेस्ट: दूसरे दिन पर्थ में किसी भी टेस्ट के लिए रिकॉर्ड उपस्थिति रही। 32,368 लोगों ने इस टेस्ट मैच को देखा था। वहीं पांच दिन के दौरान कुल 96,463 उपस्थिति दर्ज की गई। जो पर्थ टेस्ट में दर्शकों की दूसरी सबसे बड़ी उपस्थिति रही।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?
What a Test series 🤩 We can’t wait to see what the Women’s Ashes will bring 👊#AUSvIND pic.twitter.com/Gwvuj7IZVt — Cricket Australia (@CricketAus) January 6, 2025
एडिलेड डे-नाइट टेस्ट: भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन 51,642 दर्शकों की उपस्थिति के साथ एक दिन में रिकार्ड उपस्थिति दर्ज की गई। एडिलेड ओवल में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए केवल तीन दिन में सर्वाधिक 135,012 दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई।
ब्रिस्बेन टेस्ट: दूसरे दिन 34,227 दर्शकों की उपस्थिति ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए सबसे बड़ी उपस्थिति थी और कुल 91,195 दर्शकों की उपस्थिति भारत के खिलाफ किसी भी टेस्ट के लिए सबसे बड़ी उपस्थिति थी।
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मेलबर्न टेस्ट: इस टेस्ट में कुल 373,691 दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी टेस्ट मैच के लिए यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 1937 में 350,534 दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। जो इस मैच में टूट गया। इस टेस्ट के अंतिम दिन 74,362 दर्शकों की उपस्थिति हुई। जो पांचवें दिन का रिकॉर्ड रहा।
सिडनी टेस्ट: सिडनी में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में तीन सबसे बड़ी उपस्थिति दर्ज की गई। पहले दिन 47,998 दर्शकों का नया रिकार्ड बना। जो 2003-04 में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान स्थापित 44,901 के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया।
Ind vs aus 837879 spectators attended the five match border gavaskar test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














