Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs AFG: डेब्यू मैच में गुरनूर और हर्ष का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 3-3 विकेट लेकर बनाया खास रिकॉर्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की तरफ से गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला, इस मैच में दोनों ने ही 3-3 विकेट हासिल किए।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 14, 2026 | 12:31 PM

डेब्यू मैच में गुरनूर और हर्ष (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ind Vs Afg 1st Odi: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का शानदार आगाज करते हुए धर्मशाला में खेले गए पहले मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। बारिश से प्रभावित इस मैच को 25-25 ओवर का किया गया था। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो नए खिलाड़ियों गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को डेब्यू का मौका दिया, और दोनों ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में 3-3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

गुरनूर और हर्ष इस मैच के हीरो साबित हुए। ये दोनों वनडे क्रिकेट में किसी फुल मेंबर टीम के लिए डेब्यू मैच में एक साथ 3 या उससे अधिक विकेट लेने वाली सिर्फ तीसरी जोड़ी बने हैं।

गुरनूर और हर्ष ने डेब्यू मैच में किया कमाल

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा काफी कम ही देखने को मिला है कि एक साथ दो खिलाड़ियों को किसी मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला है और वह दोनों ही गेंदबाज हैं। वहीं गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने अपने डेब्यू मुकाबले में जैसे ही 3-3 विकेट हासिल किए। इससे पहले साल 1971 में जनवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एशले मैलेट और कीथ स्टैकपोल को डेब्यू का मौका मिला था जिसमें दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए थे।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs AFG: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय

India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा

Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई

Delight 🥳 Harsh Dubey opens his wicket-taking account in ODIs for #TeamIndia 😎 Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1FqobhgoVj — BCCI (@BCCI) June 13, 2026

इसके अलावा साल 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज की तरफ से कॉलिन क्रॉफ्ट और जोएल गार्नर ने डेब्यू करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए थे। वहीं फुल मेंबर्स और एसोसिएट देशों को मिलाकर देखा जाए तो ऐसा वनडे में सिर्फ 7वीं बार देखने को मिला है।

The stuff dreams are made of 🌟 🎥 Gurnoor Brar strikes in his very first over in international cricket ☝️ Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/x7qIkDWPZr — BCCI (@BCCI) June 13, 2026

शानदार गेंदबाजी से सभी को किया प्रभावित

लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपने पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मैच की पांचवीं गेंद पर इब्राहिम जादरान का विकेट हासिल किया और लगातार 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की। वहीं हर्ष दुबे ने भी सटीक लाइन-लेंथ के साथ तीन अहम विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में 3000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय

भारत के लिए इन दोनों युवा गेंदबाजों का प्रदर्शन भविष्य के लिहाज से बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, खासकर 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए।

Ind vs afg 1st odi gurnoor harsh create history in debut match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 12:31 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports
  • India vs Afghanistan
  • One Day Series
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.