-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- In 92 Year History Of Indian Test Cricket Team India Has More Wins Than Losses
चेन्नई में टीम इंडिया ने किया कमाल, बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर बदल दिया 92 साल पुराना इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर ऐसा कारनामा किया है जो आज से पहले टीम ने कभी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं किया था। भारत ने साल 1932 के टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा है। तब से लेकर इस मुकाबले को जीतने से पहले तक ऐसा कभी नहीं हुआ ता कि भारत की जीत की संख्या हार से ज्यादा हो। लेकिन बांग्लादेश को हराकर भारत ने ये 92 साल पुराना इतिहास बदल दिया है।

टीम इंडिया (सौजन्यः BCCI- एक्स)
चेन्नई: पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेशी टीम भारत के सामने पूरी तरह फ्लॉप दिखाई दी। भारतीय टीम के सामने ना तो उनके गेंदबाज प्रभावशाली खेल दिखा पाए और ना ही बल्लबाज। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला मानों बांग्लादेश के लिए पूरी तरह गलत साबित हुए, जिसका नतीजा यह निकला कि भारत के हाथों टीम को करारी हार झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं भारत ने अपनी इस जीत से 92 साल पुराना इतिहास भी बदल दिया है।
दरअसल, टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर ऐसा कारनामा किया है जो आज से पहले टीम ने कभी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नहीं किया था। भारत ने साल 1932 के टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा है। तब से लेकर इस मुकाबले को जीतने से पहले तक ऐसा कभी नहीं हुआ कि भारत की जीत की संख्या हार से ज्यादा हो। लेकिन बांग्लादेश को हराकर भारत ने ये 92 साल पुराना इतिहास बदल दिया है।
India in Test cricket: Matches – 580.
Won – 179*.
Lost – 178. – INDIA HAVE MORE WINS THAN LOSS IN TEST CRICKET FOR THE FIRST TIME. 🇮🇳 pic.twitter.com/xkNi8vEjH0 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 22, 2024
इसी साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के हार-जीत का आंकड़ा बराबर यानी जीत 178 और हार 178 पर पहुंचा था। लेकिन अब बांग्लादेश को हराकर भारत की जीत की संख्या ज्यादा हो गई है। भारत ने 92 साल में अब तक 580 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें से 179 मुकाबलों में जीत और 178 मैचों में हार झेली है।
यह भी पढ़ें- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
चेन्नई टेस्ट मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। लेकिन बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर खत्म हो गई और टीम इंडिया को 227 रन की लीड मिली। फिर भारत ने अपनी दूसरी पारी 287 रन पर घोषित की, जिससे भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया। जिसे भेदने में बांग्लादेश नाकाम रही और टीम दूसरी पारी में 234 रन पर ही सिमट गई। भारत ने इस मैच को 280 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाना है।
In 92 year history of indian test cricket team india has more wins than losses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














