-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Lieutenant Governor Congratulates Jammu And Kashmir Cricket Team On Maiden Ranji Trophy Title
‘जम्मू-कश्मीर का सबसे अच्छा…’, रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद एलजी मनोज सिन्हा ने कही ये बड़ी बात
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Manoj Sinha: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी 2025-26 जीती। कप्तान पारस डोगरा और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से टीम ने इतिहास रचा, एलजी मनोज सिन्हा और CM उमर अबदुल्ला ने बधाई दी।

जम्मू-कश्मीर टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Lieutenant Governor Manoj Sinha on J&K Team: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर 20वीं टीम बनी है। जम्मू-कश्मीर टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर एलजी मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बधाई दी है।
जम्मू-कश्मीर एलजी कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने मनोज सिन्हा के हवाले से लिखा, “जम्मू-कश्मीर का सबसे अच्छा समय आ गया है। जब मैं हमारी क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी जीतते हुए देख रहा हूं, तो मेरी भावनाएं शब्दों से परे हैं। हर उस जबरदस्त खिलाड़ी को जिसने अपनी हिम्मत से इतिहास रचा, पूरे केंद्र शासित प्रदेश की तरफ से गर्व से धन्यवाद। आपने इतिहास को अमर कर दिया है। इसे सम्मान के साथ अपनाएं।”
J&K's finest hour has arrived! Emotions surging beyond words as I watch our Cricket team claiming the Ranji Trophy. To every fierce player who carved history through sheer grit: thank you from entire UT beaming with pride. You have immortalized history—embrace it with honor. — Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) February 28, 2026
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी का विजेता बनने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जश्न मनाते हुए एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कर दिखाया, वेलडन जम्मू-कश्मीर।’ इस खिताबी जीत के बाद जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट फैंस के बीच जश्न का माहौल है। वहीं, देश भर से टीम को ऐतिहासिक सफलता पर बधाई मिल रही है।
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभम पुंडीर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन के 70, और कप्तान पारस डोगरा के 70 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं अमरनाथ यात्रा की 4 गाड़ियां, 18 श्रद्धालु घायल
राम मंदिर का पैसा गया कहां?… उमर अब्दुल्ला के ऑपरेशन लोटस के आरोपों पर हुसैन दलवई का भाजपा से तीखा सवाल
कर्नाटक की पहली पारी 293 रन पर समाप्त हो गई थी। कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल ने 160 रन की पारी खेली थी। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने 5, सुनील कुमार और युदवीर सिंह ने 2-2, जबकि साहिल लोतरा ने 1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: इतिहास रचते ही जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा ऐलान, Ranji Trophy विजेता टीम को 2 करोड़ का इनाम
पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त लेने वाली जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 342 रन बनाकर घोषित की। सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल 160 और साहिल लोतरा 101 रन पर नाबाद रहे। दोनों के बीच 197 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को चैंपियन चुना गया।
Lieutenant governor congratulates jammu and kashmir cricket team on maiden ranji trophy title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
Jul 14, 2026 | 09:49 PMदिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार
Jul 14, 2026 | 09:46 PMFlax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका
Jul 14, 2026 | 09:37 PMसागर में 8 साल बाद गोलीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Jul 14, 2026 | 09:34 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 09:18 PMआगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के फलसफों से सजी कहानी में दिखे विक्रांत मैसी
Jul 14, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM














