

Rashmika Mandanna Griha Pravesh: उदयपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है। शादी की रस्में पूरी होते ही यह स्टार कपल अपने घर पहुंचा, जहां रश्मिका का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। अब उनके गृह प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका और विजय कार से एक साथ उतरते हैं और घर के मुख्य द्वार पर परिवारजन उनका स्वागत करते हैं। रश्मिका लाल रंग के दुल्हन वाले आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि विजय देसी अंदाज में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। घर के बाहर सजे फूल, रोशनी और पारंपरिक सजावट इस खास मौके को और भी यादगार बना रहे हैं।
रश्मिका ने पूरे रीति-रिवाज के साथ गृह प्रवेश किया और इस दौरान दोनों के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि यह जोड़ी रियल लाइफ में भी उतनी ही प्यारी लगती है, जितनी ऑनस्क्रीन दिखती है।
इससे पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज पहली बार रियल लाइफ में देखने को मिला। फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री पहले ही हिट रही है, लेकिन शादी के इन खास पलों ने फैंस को और भी भावुक कर दिया। शादी के दौरान दोनों ही इमोशनल नजर आए और परिवार व करीबी दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।
ये भी पढ़ें- 9 करोड़ कर्ज केस के बाद राजपाल यादव की नई शुरुआत, यूट्यूब पर देंगे कॉमेडी का डबल-डोज
शादी के बाद अब यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है। खबरों के मुताबिक इस खास मौके पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। फैंस को अब रिसेप्शन की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की यह नई शुरुआत न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी बेहद खास है। गृह प्रवेश के इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह जोड़ी आज इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन चुकी है।