‘रणजी खेल सकता हूं तो फिर ODI क्यों नहीं…’, टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर बरसे मोहम्मद शमी
Indian Team Management: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज आगामी 19 अक्टूबर से शुरु होने वाली है। इस सीरीज में भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammed Shami on Indian Cricket Team Selectors: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाज को वनडे टीम में चुना गया है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। पश्चिम बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने ईडन गार्डन्स पहुंचे शमी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने पर निराशा जताई।
टीम में चयन मेरे हाथ में नहीं है- मोहम्मद शमी
मीडिया से बात करते हुए शमी ने कहा, “भारतीय टीम में चयन उनके हाथ में नहीं है। मेरा काम तैयारी करना और मैच खेलना है। मुझे तैयारी के लिए मैच मिलते हैं, या मुझे कहीं भी खेलने का मौका दिया जाता है, तो मैं तैयार रहूंगा। फिटनेस संबंधी कोई समस्या होती, तो मैं यहां नहीं होता। अगर मैं चार दिवसीय (मैच) खेल सकता हूं, तो मैं 50 ओवर (वनडे) भी खेल सकता हूं।”
मेरा काम तैयारी करना और मैच खेलना- मोहम्मद शमी
इसके आगे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा, “चयनकर्ताओं या टीम प्रबंधन को अपनी फिटनेस के बारे में बताना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। मेरा काम तैयारी करना, मैच खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना है। यह प्रबंधन या चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि वे कब अपडेट साझा करें। मैं बस अपने काम पर ध्यान केंद्रित करता हूं। मैं क्रिकेट से लंबे समय से बाहर जरूर हूं लेकिन लय में हूं और नियमित अभ्यास कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य हमेशा पूरी तरह से फिट होने पर वापसी करना रहा है, न कि जल्दबाजी में वापसी करके चोटों को बढ़ाने का जोखिम उठाना।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
जिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में हुआ बदलाव, कप्तान एलिसा हीली ने रैंकिंग में 9 पायदान बढ़त बनाई, इस खिलाड़ी को झटका
बंगाल की तरफ से खेलेंगे मोहम्मद शमी
शमी उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के बीच होने वाले मैच में बंगाल की तरफ से खेलेंगे। बंगाल की गेंदबाजी इकाई पर उन्होंने कहा, “हमारी गेंदबाजी इकाई मजबूत है। हमारे पास आकाश, मुकेश, सूरज, कैफ और मैं हूं। मुझे उम्मीद है कि यह गेंदबाजी समूह हमें आगे ले जाएगा।” मोहम्मद शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चैंपियन रही थी। इसके बाद शमी को किसी भी फॉर्मेट में मौका नहीं मिला है।
एजेंसी इनपुट के साथ
