Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड करेगा धमाका! 122 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर खड़ी है टीम, रचेगा इतिहास

IND vs ENG: ओवल में भारत को 5वें दिन जीत के लिए 4 विकेट और इंग्लैंड को 35 रन की जरूरत है। यदि इंग्लिश टीम 35 रन बना लेती है, तो ऐसे में वो एक 122 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Aug 04, 2025 | 01:50 PM

122 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर (फोटो-ICC)

Follow Us
Close
Follow Us:

England Cricket Team: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज आखिरी चरण में है। इस वक्त ओवल में पांच मुकाबलों की सीरीज का अंतिम मैच खेला जा रहा है। आज यानी 4 अगस्त को पांचवें मुकाबले का पांचवां दिन है। ऐसे में मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खड़ा हो चुका है। एक तरफ आखिरी दिन जहां इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन की जरूरत है। वहीं, टीम इंडिया को ओवल टेस्ट जीतने के लिए 4 विकेट लेने होंगे। मुकाबला अपने नाम करने के लिए गिल एंड कंपनी को ओवल पर 5वें दिन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करना होगा।

भारतीय टीम के लिए 4 विकेट लेना छोटी बात नहीं होगी। वहीं, इंग्लैंड के लिए 35 रन बनाना आसान काम नहीं होने वाला है। यदि इंग्लैंड की टीम 35 रन का टारगेट पूरा कर लेती है, तो वो करीब 122 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो जाएगी। ये इंग्लैंड की टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

122 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

हम जिस 122 साल पुराने रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं, आज उसे इंग्लैंड की टीम तोड़ सकती है। चलिए अब रिकॉर्ड के बारे में पता कर लेते हैं। दरअसल, ‘द ओवल’ में 300 से उपर का स्कोर साल 1902 में चेज हुआ था। इसके बाद लेकर अब तक इस मैदान पर चौथी पारी के दौरान कोई भी टीम 300 से ज्यादा का स्कोर चेज नहीं कर पाई है। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले को देखकर लग रहा है कि 122 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूटने की कगार पर खड़ा है। ओवल के मैदान पर 263 रन का चेज सबसे बड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री

T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण

इटली के खिलाफ विल जैक्स ने जीता पीओटीएम अवॉर्ड, खेली बेहतरीन पारी, तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: फाइनल में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज 13 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से किया कब्जा

मैच रोमांचक मोड़ पर

ये कहना भी गलत होगा कि इंग्लैंड पांचवे दिन आसानी से 35 रन बना लेगा। यदि टीम इंडिया के गेंदबाजों को पिच और मौसम का साथ मिलेगा तो कुछ भी हो सकता है। चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना चुकी है। अब वो जीत से 35 रन दूर है। वहीं, भारत जीत से 4 विकेट दूर। इंग्लैंड की टीम सीरीज में पहले ही आगे चल रही है। यदि वो जीती तो 5 मुकाबलों की सीरीज को 3-1 के साथ खत्म करेगी। यदि इंडिया जीती तो वो सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करेगी।

If england wins match against india at oval break 122 year old record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 01:49 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IND Vs ENG
  • Joe Root
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.