T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
AUS vs SL: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पेल्लेकेले में शानदार शतक जड़ दिया। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेबस नजर आए।
- Written By: संजय बिष्ट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के बाद पथुम निसांका (फोटो- सोशल मीडिया)
Putham Nissanka Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और सुपर 8 चरण से पहले ही टूर्नामेंट में पहला शतक देखने को मिल गया है। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए न केवल शतक जड़ा, बल्कि अपनी टीम को सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कराने में भी अहम भूमिका निभाई। यह मुकाबला सोमवार 16 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जहां निसांका की पारी चर्चा का केंद्र बन गई।
52 गेंदों में ठोका शतक
पथुम निसांका ने इस मुकाबले में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में शतकीय पारी खेली। अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 192.31 का रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। निसांका ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और मैच को श्रीलंका की पकड़ में ला दिया।
The hero of the night, Pathum Nissanka, finishes an incredible chase with an unbeaten 100*! A clinical performance to take down the Aussies. 🏏💯#LionsRoar #SLvAUS #T20WorldCup pic.twitter.com/9viyZZFTxf — Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
पथुम निसांका ने बनाया रिकॉर्ड
इस शतक के साथ पथुम निसांका ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वे टी20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने इस टीम के खिलाफ विश्व कप में तीन अंकों का स्कोर नहीं बनाया था। इस उपलब्धि ने उनकी पारी को और भी खास बना दिया और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत, लेकिन मध्यक्रम रहा कमजोर
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए। टीम को शानदार शुरुआत सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने दिलाई। हेड ने 29 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि मार्श ने 27 गेंदों पर 54 रन की तेज पारी खेली। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंची। हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई और मध्यक्रम बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सका। जोश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां जरूर खेलीं, लेकिन टीम 200 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।
ये भी पढ़ें: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
मेंडिस का साथ और श्रीलंका की आसान जीत
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुशल परेरा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कुशल मेंडिस और पथुम निसांका ने पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मेंडिस ने 38 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि अंत में पवन रत्नायके ने 28 रन की उपयोगी पारी खेलकर मैच खत्म कर दिया। श्रीलंका ने यह लक्ष्य 18 ओवर में हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने सुपर 8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली और टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।
