PAK vs WI: फाइनल में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज 13 रन से हराया, सीरीज में 2-1 से किया कब्जा

Pakistan beat West Indies: दोनों टीमों के बीच प्लोरिडा में सोमवार को सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर सीरीज में कब्जा कर लिया।
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती लगातार सातवीं टी20 सीरीज
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
Updated on

PAK vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में पाकिस्तान ने कैरेबियाई टीम को 2-1 के अंतर से हराया। दोनों टीमों के बीच प्लोरिडा में सोमवार को सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 13 रन से हराकर सीरीज में कब्जा कर लिया। ये लगातार 7वीं बार है, जो कि पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीती हो।

पाकिस्तान ने साल 2011 में वेस्टइंडीज का दौरा किया, जिसमें मेहमान टीम इकलौते टी20 मैच को गंवा बैठी। इसके बाद साल 2013 में पाकिस्तान ने इस टीम के विरुद्ध सीरीज के दोनों मैच अपने नाम किए। 2016/17 में पाकिस्तान ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया, जबकि साल 2017 में सीरीज 3-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान की टीम ने साल 2018 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध एक बार फिर 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

वेस्टइंडीज पर पाकिस्तान की लगातार 7वीं सीरीज जीत

साल 2021 में टी20 सीरीज चार मुकाबलों की थी, लेकिन सीरीज के तीन मुकाबले बेनतीजा रहे। शेष इकलौते मैच को पाकिस्तान ने सात रन से अपने नाम कर सीरीज 1-0 से जीती। 2021/22 में पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इसके बाद अमेरिका में उसने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर लगातार सातवीं टी20 सीरीज जीत ली है।

सईम अयूब ने बनाए 74 रन

फ्लोरिडा में चार अगस्त को खेले गए मुकाबले की बात करें, तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए चार विकेट खोकर 189 रन बनाए। साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। फरहान 53 गेंदों में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सईम अयूब ने 49 गेंदों में दो छक्कों और चार चौकों के साथ 66 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से जेसन होल्डर, रोस्टन चेज और शमर जोसेफ ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। टीम के लिए एलिक एथनाज ने 40 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, जबकि शेरफन रदफोर्ड ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पाकिस्तान के लिए हसन अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, सईम अयूब और सुफियान मुकीम ने एक-एक शिकार किया।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com