महिला वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC Women’s World Cup 2025 Squad for all 8 teams: महिला वनडे वर्ल्ड की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका को सौंपी गई है। यह महिला वनडे वर्ल्ड कप का 13वां सीजन है। इससे पहले महिला वर्ल्ड कप कुल 12 बार खेला जा चुका है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है।
महिला वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को गुवाहटी में खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी। वहीं भारतीय टीम की नजरें पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर होगा।
वहीं आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप के लिए अंपायर्स और रेफरी की भी घोषणा कर दी है। महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार आईसीसी महिला टूर्नामेंट के लिए सिर्फ महिलाओं को अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। आईसीसी ने महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है।
इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की महिला टीम को शामिल किया गया है। सभी टीमों की घोषणा हो चुकी है। आइए जानते हैं कि किस टीम में किसे शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।
बांग्लादेश महिला टीम: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर
इंग्लैंड महिला टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिंसी स्मिथ और डैनी वायट-हॉज।
यह भी पढ़ें: जय शाह ने लिया ऐतिहासिक फैसला, ICC महिला वर्ल्ड कप में पहली बार होने जा ऐसा कारनामा
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़। रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे।
न्यूजीलैंड महिला टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडेन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, अमेलिया केर, जेस केर, रोसमेरी मायेर, जॉर्जिया प्लिमेर, ली ताहुहू।
पाकिस्तान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एयमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिद्रा नवाज, सैयदा अरूब शाह। रिजर्व: गुल फ़िरोज़ा, नजीहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।
यह भी पढ़ें: IND-W vs AUS-W: ऑस्ट्रेलिया दौरे में फेरबदल, अब नए वेन्यू पर खेला जाएगा तीसरा मुकाबला
साउथ अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे। रिजर्व: मियां स्मिट।
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुश्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहांगा, पियूमी वात्सला, इनोका राणवीरा, सुगांदिका कुमारी, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या। ट्रैवलिंग रिजर्व: इनोशी फर्नांडो।