ICC Women’s Ranking: अलाना किंग एक बार फिर बनी दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज, अमेलिया केर ने मारी लंबी छलांग
ICC Women's Ranking: ऑस्ट्रेलिया की स्पिनर अलाना किंग वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन से वनडे में फिर नंबर एक गेंदबाज बनीं। अमेलिया केर और मैडी ग्रीन ने भी रैंकिंग में बेहतरीन छलांग मारी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अलाना किंग (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s Ranking: आईसीसी ने महिला क्रिकेटरों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की बेस्ट स्पिनर अलाना किंग एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम आईसीसी ने दी है।
अलाना किंग ने मार्च में नंबर एक गेंदबाज की पोजीशन को हासिल किया था। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद ही सोफी एक्लेस्टोन ने उनकी बादशाहत को खत्म कर दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में अलाना ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी अलाना किंग का जलवा
इस स्पेल में अलाना ने 44 गेंदें डॉट फेंकी थीं और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अलाना ने वनडे की ऑलराउंडर रैंकिंग में भी अपनी स्थिति को मजबूत किया है। वह सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं और उन्होंने साइवर-ब्रंट को एक पायदान नीचे धकेल दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
ICC Rankings में हरमनप्रीत कौर का जलाव, टॉप-10 में मारी धमाकेदार एंट्री, इन दो प्लेयर्स को हुआ नुकसान
ICC Women’s Ranking में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को हुआ फायदा
इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों को भी मिला है। मैडी ग्रीन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गई हैं और उन्होंने टॉप 10 में जगह बना ली है। वहीं, दूसरे वनडे में 179 रनों की यादगार पारी खेलकर अमेलिया केर ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वह 6 पायदान ऊपर चढ़कर अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें नंबर पर आ गई हैं। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हर फॉर्मेट में इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। वह लगातार बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: अनिल चौधरी से लेकर नितिन मेनन तक, IPL इतिहास के वो अंपायर जिन्होंने सबसे ज्यादा मुकाबले में की अंपायरिंग
आमेलिया केर का शानदार प्रदर्शन
जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा। टी20 में भी अमेलिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, और वह दुनिया की नंबर एक ऑलराउंडर भी बनी हुई हैं। वहीं, वनडे के ऑलराउंडर रैंकिंग में अमेलिया केर अब मारिजाने कैप से आगे निकल गई हैं। साउथ अफ्रीका की अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। क्लो ट्रायोन और सुने लुस ने अपने शानदार योगदान के दम पर ऑलराउंडर रैंकिंग में ऊपर की ओर कदम बढ़ाए हैं। ट्रायोन 2 पायदान की छलांग के साथ 12वें नंबर पर आ गई हैं। वहीं, सुने लुस 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
