ICC टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश का जलवा, मुशफिकुर-लिटन दास समेत इन स्टार खिलाड़ियों को हुआ बंपर फायदा
Mushfiqur Rahim: आईपीएल में भविष्य में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मैचों की संख्या बढ़ाने के साथ टूर्नामेंट को दो फेज में कराने की योजना पर भी चर्चा चल रही है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
मुशफिकुर रहीम और लिटन दास (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Test Rankings Update: आईसीसी की तरफ से ताजा टेस्ट रैंकिंग की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस समय टेस्ट क्रिकेट कम खेला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद रैंकिंग में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि टॉप-10 बल्लेबाजों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन नीचे के क्रम में कई खिलाड़ियों ने शानदार उछाल हासिल की है। खासकर बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बड़ा फायदा हुआ है, जबकि पाकिस्तान के खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
बांग्लादेश-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का दिखा असर
हाल ही में समाप्त हुई बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान सीरीज का समापन हुआ। इसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत का असर अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी साफ दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 10 स्थानों की छलांग लगाई है। वह अब 681 रेटिंग अंकों के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
लिटन दास को भी मिला बड़ा फायदा
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास को भी इस सीरीज का बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने 14 स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए 650 रेटिंग अंकों के साथ 24वां स्थान हासिल कर लिया है। दूसरी ओर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को केवल एक स्थान का फायदा मिला है और वह अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदा रेटिंग 663 है। वहीं सलमान अली आगा को दो स्थानों का मामूली फायदा हुआ है और वह 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बड़ी कामयाबी, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
कारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
जो रूट अभी भी नंबर-1 बल्लेबाज
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट अभी भी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 880 है। दूसरे स्थान पर हैरी ब्रूक हैं, जिनकी रेटिंग 857 है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड 853 रेटिंग के साथ तीसरे और स्टीव स्मिथ 831 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: एशियाई खेलों के पहले ‘गोल्डन बॉय’ रणधीर सिंह का निधन, NRAI ने जताया गहरा दुख, खेल जगत में शोक की लहर
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो कोई भी खिलाड़ी टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया है। यशस्वी जायसवाल 750 रेटिंग अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं, जबकि शुभमन गिल 730 रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर बने हुए हैं।
