
महिला वनडे वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC Women’s ODI World Cup 2025 Schedule: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका को संयुक्त रूप से मिली है। फाइनल मुकाबले का स्थान पाकिस्तान की स्थिति पर निर्भर करेगा। फाइनल को छोड़कर बाकी मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
पाकिस्तान की महिला टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो खिताबी मुकाबला श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। वहीं, अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से लीग राउंड या सेमीफाइनल में बाहर हो जाता है, तो फाइनल भारत में ही खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में किसी भी प्रकार का ग्रुप चरण नहीं रखा गया है। सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत सात-सात मुकाबले खेलेंगी। उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में करेगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को भारत का बड़ा मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से कोलंबो में होगा। महिला टीम से पहले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का सामना हुआ था। जिसमें भारत ने दोनों मुकाबले जीतकर पाकिस्तान पर प्रहार किया है। अब पाकिस्तान को हराने के लिए महिला टीम भी तैयार है।
9 अक्टूबर को टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से विशाखापट्टनम में भिड़ेगी। 12 अक्टूबर को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से फिर उसी मैदान पर होगा। 19 अक्टूबर को भारत की टक्कर इंग्लैंड से इंदौर में होगी, जबकि 23 अक्टूबर को वह न्यूजीलैंड के खिलाफ नवी मुंबई में खेलेगा। भारत का आखिरी लीग मैच 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ नवी मुंबई में होगा।
| तारीख | दिन | भारत बनाम | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| 30 सितंबर | मंगलवार | श्रीलंका | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 5 अक्टूबर | रविवार | पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 9 अक्टूबर | गुरुवार | दक्षिण अफ्रीका | विशाखापट्टनम | 3:00 PM |
| 12 अक्टूबर | रविवार | ऑस्ट्रेलिया | विशाखापट्टनम | 3:00 PM |
| 19 अक्टूबर | रविवार | इंग्लैंड | इंदौर | 3:00 PM |
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | न्यूजीलैंड | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 26 अक्टूबर | रविवार | बांग्लादेश | नवी मुंबई | 3:00 PM |
लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो भारत का मुकाबला 29 या 30 अक्टूबर को होगा। वहीं फाइनल का मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मैच भारत और श्रीलंका के कुल पांच प्रमुख स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए सभी देशों का अपडेटेड स्क्वाड, देखें किस टीम में किसे किया गया शामिल
भारत में बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी, होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर, डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम, और डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में मैच आयोजित होंगे। वहीं, श्रीलंका में सभी पाकिस्तान के मुकाबले और श्रीलंका के घरेलू मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेले जाएंगे।
| तारीख | दिन | टीम 1 | टीम 2 | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|---|
| 30 सितंबर | मंगलवार | भारत | श्रीलंका | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 1 अक्टूबर | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | इंदौर | 3:00 PM |
| 2 अक्टूबर | गुरुवार | बांग्लादेश | पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 3 अक्टूबर | शुक्रवार | इंग्लैंड | दक्षिण अफ्रीका | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 4 अक्टूबर | शनिवार | श्रीलंका | ऑस्ट्रेलिया | कोलंबो | 3:00 PM |
| 5 अक्टूबर | रविवार | भारत | पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 6 अक्टूबर | सोमवार | न्यूजीलैंड | दक्षिण अफ्रीका | इंदौर | 3:00 PM |
| 7 अक्टूबर | मंगलवार | इंग्लैंड | बांग्लादेश | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 8 अक्टूबर | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 9 अक्टूबर | गुरुवार | भारत | दक्षिण अफ्रीका | विशाखापट्टनम | 3:00 PM |
| 10 अक्टूबर | शुक्रवार | न्यूजीलैंड | बांग्लादेश | गुवाहाटी | 3:00 PM |
| 11 अक्टूबर | शनिवार | इंग्लैंड | श्रीलंका | कोलंबो | 3:00 PM |
| 12 अक्टूबर | रविवार | भारत | ऑस्ट्रेलिया | विशाखापट्टनम | 3:00 PM |
| 13 अक्टूबर | सोमवार | दक्षिण अफ्रीका | बांग्लादेश | विशाखापट्टनम | 3:00 PM |
| 14 अक्टूबर | मंगलवार | श्रीलंका | न्यूजीलैंड | कोलंबो | 3:00 PM |
| 15 अक्टूबर | बुधवार | इंग्लैंड | पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 16 अक्टूबर | गुरुवार | ऑस्ट्रेलिया | बांग्लादेश | विशाखापट्टनम | 3:00 PM |
| 17 अक्टूबर | शुक्रवार | श्रीलंका | दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो | 3:00 PM |
| 18 अक्टूबर | शनिवार | न्यूजीलैंड | पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 19 अक्टूबर | रविवार | भारत | इंग्लैंड | इंदौर | 3:00 PM |
| 20 अक्टूबर | सोमवार | श्रीलंका | बांग्लादेश | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 21 अक्टूबर | मंगलवार | दक्षिण अफ्रीका | पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 22 अक्टूबर | बुधवार | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | इंदौर | 3:00 PM |
| 23 अक्टूबर | गुरुवार | भारत | न्यूजीलैंड | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 24 अक्टूबर | शुक्रवार | श्रीलंका | पाकिस्तान | कोलंबो | 3:00 PM |
| 25 अक्टूबर | शनिवार | ऑस्ट्रेलिया | दक्षिण अफ्रीका | इंदौर | 3:00 PM |
| 26 अक्टूबर | रविवार | इंग्लैंड | न्यूजीलैंड | विशाखापट्टनम | 11:00 AM |
| 26 अक्टूबर | रविवार | भारत | बांग्लादेश | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 29 अक्टूबर | बुधवार | सेमीफाइनल 1 | — | तय होगा | 3:00 PM |
| 30 अक्टूबर | गुरुवार | सेमीफाइनल 2 | — | नवी मुंबई | 3:00 PM |
| 2 नवम्बर | रविवार | फ़ाइनल | — | तय होगा | 3:00 PM |






