- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Womens Odi World Cup 2025 Squad For All 8 Teams Know Everything About Squad
महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए सभी देशों का अपडेटेड स्क्वाड, देखें किस टीम में किसे किया गया शामिल
Women's World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए सभी 8 देशों ने अपने टीम की ऐलान कर दी है। भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

महिला वनडे वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया)
Women’s World Cup 2025 Squad for all 8 Teams: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। इस टूर्नामेंट में टॉप-8 टीमों को शामिल किया गया है। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। महिला वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत में चार जगहों पर और श्रीलंका में एक जगह पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। लेकिन कुछ टीमों ने अपने स्क्वाड में बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया में ग्रैस हैरिस को चोट के कारण बाहर किया गया है। वहीं वर्ल्ड कप के अभ्यास मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी अरुंधति रेड्डी भी चोटिल हो गई। हालांकि भारत ने अभी कोई रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में सात बार की चैंपियन और मौजूदा विश्व नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं, सह-मेजबान भारत घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए अपने पहले आईसीसी खिताब के लंबे इंतजार को समाप्त करने की पूरी कोशिश करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाकाल के दर पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भक्ति में लीन नजर आए प्लेयर्स, भक्तों के साथ खिंचवाई फोटो
T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 14 जून को खेलेगी अपना पहला मैच, ये रहा 15 सदस्यीय स्क्वॉड
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
इस टूर्नामेंट में किसी भी प्रकार का ग्रुप चरण नहीं रखा गया है। सभी टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत सात-सात मुकाबले खेलेंगी। लीग चरण के अंत में अंकतालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और उसके बाद सेमीफाइनल की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी।
महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए सभी 8 टीमों का अपडेटेड लिस्ट
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।
इंग्लैंड: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी वायट-हॉज।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले लगा भारत को बड़ा झटका, प्रमुख खिलाड़ी चोटिल; व्हीलचेयर से ले जाना पड़ा बाहर
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगाना हक, रुब्या हैदर जेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शांजिदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशी, सुमैया अख्तर।
न्यूजीलैंड: सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोज़मेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु।

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उपकप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, इमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह।
दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे।
यह भी पढ़ें: Women’s ODI World Cup: ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर ग्रेस हैरिस, इस खिलाड़ी को मिली जगह
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, इमेशा दुलानी, देवमी विहंगा, पियमी वाथसाला, इनोका राणावीरा, सुगंडिका दासनायका, उदेशिका प्रबोदानी, मल्की मदारा, अचिनी कुलसूर्या।
Womens odi world cup 2025 squad for all 8 teams know everything about squad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजधानी एक्सप्रेस के रेस्क्यू के लिए निकली रेलवे की आपातकालीन वैन खाई में पलटी; 5 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल
May 17, 2026 | 05:43 PMAAICLAS Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी का शानदार मौका, 220 पदों पर निकली भर्ती
May 17, 2026 | 05:39 PMप्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
May 17, 2026 | 05:32 PMCBSE का बड़ा फैसला, 700 रुपये से घटाकर अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे अपनी आंसर शीट
May 17, 2026 | 05:28 PMUAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
May 17, 2026 | 05:25 PMकल शिंदे सेना में गए, आज शरद पवार के सिल्वर ओक पहुंचे आनंद परांजपे; महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बढ़ा सस्पेंस
May 17, 2026 | 05:24 PMसिंहस्थ 2028 में गुम होने का डर खत्म! RPF और NGO का डिजिटल कदम; श्रद्धालुओं को मिलेंगे ‘RFID ट्रैकिंग बैंड’
May 17, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














