Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान

ICC Test Rankings: पाकिस्तान और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बीच ICC की तरफ से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। जिसमें भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल को बिना खेले फायदा तो पाक खिलाड़ी को जबरदस्त नुकसान हुआ है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: May 13, 2026 | 04:25 PM

शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ICC Test Update Rankings: लंबे वक्त के बाद आखिरकार आईसीसी की तरफ से टेस्ट की नई रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी गई है। इससे पहले टेस्ट मुकाबले नहीं खेले जा रहे थे, जिस कारण से इसकी रैकिंग अपडेट भी नहीं आ पा रही थी, लेकिन बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चलते इसकी नई तस्वीर सामने आई है।

आईसीसी के द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को खूब फायदा मिलते हुए दिख रहा है। दरअसल, इस वक्त गिल टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, फिर भी उन्हें इसकी रैंकिंग में फायदा मिला है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के खिलाड़ी साउद शकील को यहां पर जबरदस्त नुकसान हुआ है।

BAN vs PAK सीरीज के बाद आई टेस्ट रैंकिंग

इस वक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसके पहले मुकाबला खत्म भी हो चुका है और उसमें बांग्लादेश ने पाकिस्तानी टीम पर बड़ी जीत दर्ज की है। ठीक इसके बाद आईसीसी की तरफ से भी टेस्ट रैंकिंग की ताजा लिस्ट जारी कर दी गई। यदि बल्लेबाजी की बात करें तो टेस्ट में अब भी इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट 880 की रेटिंग के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर उन्हीं के हमवतन हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं। हैरी ब्रूक की रेटिंग 857 की है। इस हिसाब से पहले और दूसरे स्थान पर अभी नंबर के लिहाज से काफी अंतर है।

सम्बंधित ख़बरें

51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर

शुभमन गिल को हुआ फायदा

भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को ताजा आईसीसी रैंकिंग में 1 स्थान का फायदा मिलते हुए दिखाई दे रहा है। हांलाकि, टॉप-8 तक कोई बदलाव नहीं हुआ है और गिल दसवें से नौंवे नंबर आ चुके हैं। गौरतलब है कि शुभमन गिल ने पिछले कुछ समय से कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। गिल के अलावा इस लिस्ट में श्रीलंका के दिनेश चंदीमल, न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी और भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी 1-1 स्थान का फायदा मिला है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के खिलाड़ी को जबरदस्त नुकसान होते हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल, साउद शकील एक ही झटके में एक नहीं, दो नहीं बल्कि छह स्थान नीचे आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

शकील पर बांग्लादेश सीरीज का पड़ा बुरा असर

पाकिस्तान के खिलाड़ी साउद शकील अब 15वें स्थान पर खिसक चुके हैं। ये नुकसान उन्हें बांग्लादेश सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते झेलना पड़ रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में शकील बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद दूसरी पारी में कुछ ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा न कर सके। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में शकील महज 15 रन बनाकर आउट हो गए।

Icc test rankings shubman gill gains saud shakeel slips following bangladesh vs pakistan series

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 04:25 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC
  • ICC Ranking
  • Rishabh Pant
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.