ICC ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग: टॉप-10 में ऑस्ट्रेलिया के 3 बैटर, भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी को मिली जगह; जानिए कौन बना नंबर-1
भारत को जून में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन, इससे पहले आईसीसी ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जहां टॉप-10 में केवल एक ही भारतीय खिलाड़ी मौजूद है।
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलिया टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: हाल ही में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच संपन्न हुए टेस्ट मैच के बाद ICC ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करके इंग्लैंड के तीन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट 888 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ICC में शीर्ष पर हैं।
वहीं, जो रूट के साथी हैरी ब्रूक 58 अंकों की शानदार पारी खेलकर 873 रनों के साथ ICC में दूसरे स्थान पर हैं। दोनों के बीच सिर्फ 15 अंकों का अंतर है। आइए एक नजर डालते हैं कि किन खिलाड़ियों ने ICC टेस्ट रैंकिंग में अपनी जगह बनाई है।
ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 5 बल्लेबाज
जो रूट 888 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ICC में पहले स्थान पर हैं। उनके पीछे हैरी ब्रूक 873 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अगर टॉप 5 की बात करें तो जो रूट और हैरी ब्रूक के अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 867 अंकों के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जबकि भारत के यशस्वी जायसवाल 847 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 823 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें कि जडेजा इस समय दुनिया के नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
ऑस्ट्रेलिया का दबदबा
आईसीसी की ताजा रैंकिग में टॉप 10 में आस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है। जिसमें 823 अंकों के साथ 5वें पायदान पर स्टीव स्मिथ, 748 अंकों के साथ 8वें नंबर पर ट्रैविस हेड और 739 प्वाइंट्स के साथ 9वें स्थान पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा काबिज हैं।
भारत के लिए इंग्लैंड टेस्ट सीरीज अहम
दरअसल, भारत को जून में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का नया चक्र भी शुरू होना है, ऐसे में अगर जायसवाल यहां रन बनाते हैं तो वह ब्रूक और रूट दोनों के लिए खतरा बन सकते हैं।
हालांकि यशस्वी जायसवाल का स्वभाव और रन बनाने की भूख उन्हें टेस्ट फॉर्मेट के लिए एक परफेक्ट बल्लेबाज बनाती है। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। अब ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन भविष्य की टेस्ट रैंकिंग तय करेगा।
जोश हेजलवुड की आंधी में उड़ी पंजाब किंग्स, 3 विकेट लेते ही IPL में रच दिया इतिहास
वनडे रैंकिंग में भी बदलाव
हालांकि इस बीच व्हाइट बॉल क्रिकेट की रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीसी कार्टी वनडे बल्लेबाजों की सूची में 20वें नंबर से 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 170 रनों की शानदार पारी खेली थी। आयरलैंड के एंड्रयू बालबर्नी 8वें नंबर से 48वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं अमेरिका के तेज गेंदबाज सौरव नेत्रवलकर वनडे तेज गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान से 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
