T20 World Cup 2026 के लिए शुरू हुई टिकटों की बिक्री, अपनी सीट सुरक्षित करनी है तो पढ़ें पूरी खबर
T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। आईसीसी ने टिकट बिक्री की जानकारी अपनी एक्स हैंडल पर साझा की है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
T20 World Cup 2026 के लिए टिकट की बिक्री हुई शुरू (फोटो- सोशल मीडिया)
T20 World Cup 2026 Ticket Sale: आईसीसी ने गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को बड़ा अपडेट देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टिकट बिक्री की शुरुआत की घोषणा कर दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आपकी सीट आपका इंतजार कर रही है। फैंस 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे से टूर्नामेंट के टिकट खरीद सकते हैं और दुनिया भर के दर्शकों के साथ स्टेडियम में रोमांच का आनंद ले सकते हैं।
𝗬𝗢𝗨𝗥 𝗦𝗘𝗔𝗧 𝗜𝗦 𝗪𝗔𝗜𝗧𝗜𝗡𝗚 👀 Grab your tickets to the ICC Men’s #T20WorldCup 2026 when sales open on 11 December at 6:45 PM IST and join fans from around the world in the stands 🏆 pic.twitter.com/2pbjpYxrIk — ICC (@ICC) December 11, 2025
भारत और श्रीलंका में होगा टूर्नामेंट
टी-20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन की संयुक्त मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच खेला जाएगा। आईसीसी ने मैच शेड्यूल भी जारी किया है, जिसके अनुसार प्रतियोगिता का पहला मुकाबला कोलंबो में नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही भारत को अमेरिका के खिलाफ खेलना है, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
W T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छीना भारत से नंबर-1 ताज, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IND A vs SL A Final: खिताबी मुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, वैभव सूर्यवंशी से घातक पारी की उम्मीद
गौरतलब है कि भारत इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है और टीम इंडिया एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फैंस में पहले से ही उत्साह है और टिकट बिक्री शुरू होने के बाद इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
पिछली बार में चैंपियन टीम है भारत
मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण अमेरिका और वेस्टइंडीज ने 2 जून से 29 जून 2024 के बीच आयोजित किया था। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया और कुल 55 मुकाबले खेले गए। हर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन रोमांचक मुकाबलों के बीच भारत और साउथ अफ्रीका फाइनल तक पहुंचे। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 7 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत ने टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया और उनके फैंस के लिए यादगार पल छोड़ गया।
अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारत इस एडिशन में हर हाल में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। टीम इंडिया की नजरें मजबूत प्रदर्शन और लगातार जीत पर होंगी, ताकि वे अपने टी-20 वर्ल्ड कप का दबदबा कायम रख सकें।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सस्पेंस! दूसरे टी20 में कौन अंदर कौन बाहर?
अब तक इन टीमों ने जीता है टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
| वर्ष | विजेता देश |
| 2007 | भारत |
| 2009 | पाकिस्तान |
| 2010 | इंग्लैंड |
| 2012 | वेस्टइंडीज |
| 2014 | श्रीलंका |
| 2016 | वेस्टइंडीज |
| 2021 | ऑस्ट्रेलिया |
| 2022 | इंग्लैंड |
| 2024 | भारत |
