-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Revealed Pomona City To Host Cricket At La 2028 Olympics
LA Olympics 2028: अमेरिका का ये शहर करेगा क्रिकेट की मेजबानी, जय शाह ने किया ऐलान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हम लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट के आयोजन स्थल की घोषणा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह ओलंपिक में हमारे खेल की वापसी की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ओलंपिक और आईसीसी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी 128 साल के बाद हो रही है। लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक में पुरुष और महिला वर्ग में 6 टीमें भाग लेगी। लॉस एंजिल्स 2028 में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जगह की घोषणा कर दी है। एलए28 आयोजन समिति ने क्रिकेट का आयोजन दक्षिणी कैलिफोर्निया के पोमोना के फेयरग्राउंड पर करवाने का निर्णय लिया है।
एलए28 आयोजन समिति ने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पोमोना के फेयरग्राउंड पर किया जाएगा। यह लॉस एंजिल्स ने 50 किलोमीटर पूर्व में है। पोमोना के फेयरग्राउंड को आधिकारिक तौर पर फेयरप्लेक्स के नाम से जाना जाता है। यह 500 एकड़ का परिसर है। जो 1922 से लॉस एंजिल्स काउंटी मेले की मेजबानी करता आ रहा है।
क्रिकेट में 6 टीमें लेगी हिस्सा
लॉस एंजिल्स 2028 के ओलंपिक में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। जिसमें प्रत्येक टीमों में 15 खिलाड़ी ही शामिल होंगे। जिसमें टॉप-6 टीमों को कुल 90 क्रिकेटर ओलंपिक में भाग लेंगे। यह महिला एवं पुरुष के लिए एक ही रहेगा। दोनों ग्रुप से 90-90 खिलाड़ी ओलपिंक में भाग लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित
Explainer: कॉमनवेल्थ में हिस्सा क्यों नहीं लेता अमेरिका, ओलंपिक से कैसे अलग है कॉमनवेल्थ गेम्स? जानें सब कुछ
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
जय शाह ने जताई खुशी
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि हम लॉस एंजिल्स 2028 में क्रिकेट के आयोजन स्थल की घोषणा का स्वागत करते हैं क्योंकि यह ओलंपिक में हमारे खेल की वापसी की तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्रिकेट एक बेहद लोकप्रिय खेल है, लेकिन यह खेल के विस्तार करने का एक शानदार अवसर होगा। तेज-तर्रार, रोमांचक टी20 प्रारूप में ओलंपिक में क्रिकेट नए दर्शकों को आकर्षित करेगा।
2023 में क्रिकेट को ओलंपिक में किया गया शामिल
14 से 30 जुलाई तक आयोजित होने वाले LA28 ओलंपिक में 1900 के बाद पहली बार क्रिकेट की वापसी हो रही है। उस समय ग्रेट ब्रिटेन ने दो दिवसीय खेल में फ्रांस के साथ खेला था।क्रिकेट को फिर से ओलंपिक में अक्टूबर 2023 में मुंबई में आईओसी के 141वें सत्र के बाद शामिल किया गया था। उसी दौरान बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फ़ुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वैश जैसे खेले को भी ओलंपिक में शामिल किया गया था।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2032 में ओलंपिक का फाइनल गाबा में
पिछले साल यूएसए और कैरिबियन में पुरुषों के टी20 विश्व कप के दौरान न्यूयॉर्क में एक पॉप-अप स्टेडियम बनाया गया था, जिसमें लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम और टेक्सास में ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम के साथ भारत-पाकिस्तान प्रतियोगिता की मेजबानी की गई थी। ऐसी उम्मीद है कि क्रिकेट को ब्रिस्बेन में 2032 ओलंपिक के लिए बरकरार रखा जाएगा और इस आयोजन के फ़ाइनल को गाबा में आयोजित होने वाले अंतिम मैचों के रूप में योजनाबद्ध किया जा रहा है
Icc revealed pomona city to host cricket at la 2028 olympics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














