ICC Rankings: सूर्यकुमार यादव का जलवा, बिना मैच खेले ही रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, टॉप-10 में फिर से भरी ऊंच
Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 रैंकिंग में बदलाव देखने को मिला है, जहां सूर्यकुमार यादव को बिना मैच खेले ही फायदा हुआ और वे सीधे 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Ranking Update: आईसीसी ने एक बार फिर नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। हाल के दिनों में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले गए हैं, इसलिए बड़े बदलाव तो नहीं दिखे, लेकिन हल्की उठापटक जरूर देखने को मिली है। खास बात यह रही कि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को बिना खेले ही फायदा हुआ और वे रैंकिंग में ऊपर चढ़ गए।
अभिषेक शर्मा अब भी नंबर 1 बल्लेबाज
ताजा रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बरकरार हैं। उनकी रेटिंग 875 है, जो उन्हें शीर्ष पर बनाए हुए है। उनके बाद दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं, जिनकी रेटिंग 871 है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे और श्रीलंका के पथुम निसंका पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। भारत के तिलक वर्मा 742 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर कायम हैं।
सूर्यकुमार यादव को बिना खेले मिला फायदा
टॉप-6 बल्लेबाजों की स्थिति जस की तस रही, लेकिन इसके बाद बदलाव देखने को मिला। सूर्यकुमार यादव अब सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 722 ही बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। यह बदलाव इसलिए संभव हुआ क्योंकि उनके आसपास के खिलाड़ियों की रेटिंग में गिरावट आई है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
टिम सिफर्ट की गिरती रेटिंग बनी वजह
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही टी20 सीरीज का असर रैंकिंग पर भी पड़ा है। न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जिसके चलते उनकी रेटिंग घटकर 719 हो गई। इसी कारण सूर्यकुमार यादव उनसे आगे निकलकर सातवें स्थान पर पहुंच गए। आईसीसी रैंकिंग सिस्टम में अगर कोई खिलाड़ी अपनी टीम के मैचों में हिस्सा नहीं लेता, तो उसकी रेटिंग पर असर पड़ता है।
डेवाल्ड ब्रेविस को भी हुआ नुकसान
साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को भी इस स्थिति का नुकसान उठाना पड़ा है। वे भी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, जिससे उनकी रेटिंग में गिरावट आई और वे दो स्थान नीचे खिसककर दसवें नंबर पर पहुंच गए। इस बदलाव का फायदा इंग्लैंड के जॉस बटलर को मिला, जो बिना खेले ही एक स्थान ऊपर नौवें नंबर पर आ गए।
ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, धोनी का सबसे लाडला मैच विनर बाहर, शुरुआती मैचों में बढ़ी टेंशन
आईसीसी टी20 रैंकिंग का यह ताजा अपडेट दिखाता है कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी भागीदारी भी अहम भूमिका निभाती है। कई बार बिना खेले भी खिलाड़ी ऊपर-नीचे हो जाते हैं, जो इस सिस्टम की एक दिलचस्प खासियत है।
