चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, धोनी का सबसे लाडला मैच विनर बाहर, शुरुआती मैचों में बढ़ी टेंशन

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार तेज गेंदबाज शुरुआती मैचों से बाहर हो गया है, जो हाल ही में स्क्वॉड में शामिल हुआ था।
चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 से पहले लगा बड़ा झटका
चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है। हाल ही में टीम से जुड़े ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उन्हें चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वह भी तुरंत उपलब्ध नहीं रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि जॉनसन 21-22 अप्रैल के आसपास टीम के साथ जुड़ेंगे।

देरी से जुड़ने की वजह आई सामने

स्पेंसर जॉनसन के देरी से जुड़ने के पीछे उनकी फिटनेस सबसे बड़ी वजह है। वह पिछले दो सालों से पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें अभी भी समय चाहिए। आईपीएल में खेलने से पहले उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल क्लीयरेंस भी लेनी होगी। यही कारण है कि वह टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

हाल ही में लिया था बड़ा फैसला

जॉनसन हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग से भी बाहर हो गए थे, जहां उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया था। इससे पहले वह आखिरी बार साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते नजर आए थे। अब उनकी नजर आईपीएल में वापसी कर बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी।

तीसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की तीसरी फ्रेंचाइजी होगी। इससे पहले वह 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और 2024 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार सीएसके ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। टीम को उम्मीद है कि वह अपनी रफ्तार और उछाल से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।

आईपीएल करियर पर नजर

अब तक के आईपीएल करियर में जॉनसन का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने कुल 9 मैचों में केवल 5 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उनकी इकॉनमी 10 से अधिक रही है। हालांकि उनके पास अनुभव और काबिलियत है, जिससे वह किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स को उम्मीद होगी कि स्पेंसर जॉनसन टीम से जुड़ने के बाद अच्छा प्रदर्शन करेंगे और गेंदबाजी विभाग को मजबूती देंगे। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर यह उनके लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि जॉनसन वापसी के बाद टीम के लिए कितना असरदार प्रदर्शन कर पाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com