-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Rankings Released Shafali Verma Returns Top 10
भारत की धाकड़ बल्लेबाज जलावा, टॉप-10 में की वापसी, ICC रैंकिंग लिस्ट हुई जारी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला टी20 रैंकिंग की ताजा सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को फायदा मिलते हुए दिखाई दे रहा है।

शैफाली वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला टी20 रैंकिंग की ताजा सूची जारी की है। इसमें भारत की विस्फोटक व सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने चार पायदान की छलांग लगाकर 9वां स्थान हासिल किया। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच टी20 मैचों की सीरीज में शेफाली ने 158.56 की स्ट्राइक रेट से 176 रन बनाए, जिसमें 41 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी शामिल थी। इस प्रदर्शन ने उन्हें 655 रेटिंग अंकों के साथ टॉप-10 में वापस ला दिया।
अगर बात करें टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ती उन्होंने 221 रनों के साथ सीरीज में सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत रखी। स्मृति मंधाना 771 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं। दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिग्स को दो स्थान का नुकसान हो चुका है। वह 108 रनों के साथ 14वें स्थान पर खिसक चुकी हैं। वहीं, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 65 रन बनाकर 15वें स्थान पर बनी हुई हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 794 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 774 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्राथ चौथे, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट पांचवें, ताजमिन ब्रिट्स छठे, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू सातवें, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स आठवें और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली दसवें स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
ICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Kriti Sanon Cocktail 2: शूटिंग खत्म, लेकिन यादें अभी बाकी! कृति सेनन ने शेयर किए कॉकटेल-2 के खास पल
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर आ गईं, जबकि युवा स्पिनर राधा यादव ने तीन पायदान की छलांग लगाकर 15वां स्थान हासिल किया। भारत की अरुंधति रेड्डी ने छह विकेट लेकर गेंदबाजी रैंकिंग में चार पायदान की उछाल के साथ 39वां स्थान और ऑलराउंडर रैंकिंग में 26 पायदान की छलांग के साथ 80वां स्थान प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें: देवदत्त पाडिक्कल ने तोड़ा रिकॉर्ड, हुई पैसों की बौछार, बन गए सबसे महंगे खिलाड़ी
इंग्लैंड की सोफिया डंकले ने सीरीज में 151 रन बनाए और सात पायदान की छलांग लगाकर बल्लेबाजी रैंकिंग में 19वें स्थान पर पहुंचीं। टैमी ब्यूमोंट ने 19 पायदान की शानदार उछाल के साथ 45वां स्थान हासिल किया। इंग्लैंड की स्पिनर चार्ली डीन ने अंतिम टी20 में 3/23 के प्रदर्शन के साथ आठ पायदान की छलांग लगाकर गेंदबाजी रैंकिंग में छठा स्थान प्राप्त किया। भारत ने इस सीरीज को 3-2 से जीतकर इतिहास रचा, जो इंग्लैंड की धरती पर उनकी पहली टी20 सीरीज जीत थी।
Icc rankings released shafali verma returns top 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
Jun 21, 2026 | 07:09 AMFather’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Jun 21, 2026 | 07:06 AMविश्व पितृ दिवस विशेष: 123 लावारिस बच्चों के पिता बने पद्मश्री शंकरबाबा पापलकर
Jun 21, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 21 जून LIVE: आज योग दिवस पर कोलकाता से पूरी दुनिया को संदेश देंगे पीएम मोदी
Jun 21, 2026 | 06:50 AMHair Serum: महंगे हेयर सीरम छोड़िए! घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल हेयर सीरम, बाल बनेंगे सिल्की और चमकदार
Jun 21, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 21 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, जानें कैसा होगा इनका करियर
Jun 21, 2026 | 06:15 AMFather’s Day: पिता को क्यों कहा जाता है बरगद का पेड़? जानिए धर्म, संस्कृति और जीवन में छिपा इसका गहरा अर्थ
Jun 21, 2026 | 06:02 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














