-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Player Of The Month October 2025 Nominations Smriti Mandhana Laura Wolvaardt Ashleigh Gardner Rashid Khan
ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए घोषित हुई नॉमिनेशन लिस्ट, टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर ने बनाई जगह
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ICC Player of the Month: आईसीसी ने अक्टूबर के प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनेशन जारी किए हैं। पुरुष वर्ग में कोई भारतीय नहीं, लेकिन महिला श्रेणी में स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन के दम पर जगह बनाई है।

कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Player of the Month nominees for October 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के समापन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अक्टूबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया है। इस सूची में महिला और पुरुष, दोनों श्रेणियों के खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। महिला वर्ग में भारतीय टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर जगह बनाई है।
महिला श्रेणी में स्मृति मंधाना का दमदार प्रदर्शन
स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से टीम को कई मौकों पर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मंधाना ने 9 मैचों में 54.25 के औसत से 434 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल रहा। उनकी यह निरंतरता और आत्मविश्वास ने भारत को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई।
मंधाना पहले भी इस साल एक बार प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत चुकी हैं, और अब उनके पास दोबारा यह सम्मान हासिल करने का मौका है। उनके साथ अक्टूबर महीने के लिए दो और खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर का नाम इसमें शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
लौरा वोल्वार्ड्ट ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए और अपने बल्ले से 571 रन का शानदार आंकड़ा छुआ। वहीं एश्ले गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 328 रन बनाने के साथ-साथ गेंद से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे टीम को कई मुकाबलों में बढ़त मिली।
पुरुष श्रेणी में तीन खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला
पुरुष वर्ग में आईसीसी ने तीन नामों की घोषणा की है। साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी, पाकिस्तान के नौमान अली और अफगानिस्तान के राशिद खान।
साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर सेनुरन मुथुसामी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंद से 11 विकेट झटके और साथ ही बल्ले से 106 रन भी जोड़े, जिससे टीम को सीरीज में मजबूती मिली।
पाकिस्तान के स्पिनर नौमान अली ने भी अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की और कुल 14 विकेट हासिल किए। वहीं अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने अक्टूबर महीने में सीमित ओवरों के फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टी20 मुकाबलों में 9 विकेट और वनडे में 11 विकेट लेकर अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा।
ये भी पढ़ें: सुरेश रैना और शिखर धवन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाजी केस में ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच
आईसीसी द्वारा चुनी गई इन दोनों श्रेणियों में मुकाबला बेहद दिलचस्प है। महिला वर्ग में मंधाना, वोल्वार्ड्ट और गार्डनर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, जबकि पुरुष श्रेणी में मुथुसामी, नौमान अली और राशिद खान अपने प्रदर्शन के दम पर अवॉर्ड की दौड़ में हैं। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि अक्टूबर 2025 का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड आखिर किस खिलाड़ी के नाम जाता है।
Icc player of the month october 2025 nominations smriti mandhana laura wolvaardt ashleigh gardner rashid khan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Genelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:01 PMहैवानियत से भरा वीडियो वायरल: कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Jun 28, 2026 | 10:53 PMतेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 28, 2026 | 10:50 PM‘द अलायंस’ में आमने-सामने आए गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन, गले मिलकर खत्म की अटकलें
Jun 28, 2026 | 10:46 PMIND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
Jun 28, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














