-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Clarify Why No Official Of Host Pcb Was Seen On Stage Of Award Presentation Ceremony Of Champions Trophy
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को पहले किया बेइज्जत, अब आईसीसी ने दी सफाई, एक बार फिर हुई PCB की जगहंसाई!
- Written By: मृणाल पाठक
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अवॉर्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी के मंच पर मेजबान पीसीबी का कोई अधिकारी नजर नहीं आया, इसको लेकर कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और लोगों ने सवाल उठाए। जिस पर अब आईसीसी ने जवाब दिया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म हो चुका है, जहां भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। साथ ही टीम इंडिया अब ट्रॉफी लेकर अपने वतन भी लौट चुकी है। लेकिन फाइनल के बाद हुए अवॉर्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सदस्य को शामिल ना करने पर अभी भी बवाल मचा हुआ है। जिस पर अब आईसीसी ने सफाई दी है।
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अवॉर्ड प्रेजेंटेशन सेरेमनी के मंच पर मेजबान पीसीबी का कोई अधिकारी नजर नहीं आया, इसको लेकर कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और लोगों ने सवाल उठाए। जिस पर अब आईसीसी ने जवाब दिया है। टीम इंडिया के फाइनल मैच जीतने के बाद मंच पर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह समेत 4 अधिकारी मौजूद थे। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया के साथ न्यूजीलैंड के डायरेक्टर रोजर टूसे मौजूद थे। इसे देखने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों और कुछ लोगों ने सबसे पहला सवाल यही उठाया कि मेजबान होने के बावजूद उनके बोर्ड (पीसीबी) का अधिकारी मंच पर क्यों मौजूद नहीं था। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
ICC ने दनया जवाब, पाकिस्तान की हुई जगहंसाई
ऐसे में अब मीडिया से बात करते हुए आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा कि ”आईसीसी ने पुरस्कार वितरण समारोह के लिए पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी को मंच पर बुलाने की व्यवस्था की थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे। नियमों के मुताबिक आईसीसी इसके लिए मेजबान बोर्ड के प्रमुख को ही बुला सकता है। जैसे कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चेयरमैन या सीईओ। बोर्ड के अन्य अधिकारी, भले ही वे आयोजन स्थल पर मौजूद हों, मंच पर कार्यवाही का हिस्सा नहीं हो सकते।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
पाकिस्तानी दिग्गजों ने उठाए सावल
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम, शोएब अख्तर जैसे बड़े खिलाड़ियों ने मंच पर पीसीबी अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल खड़े किए थे। वसीम अकरम ने कहा था, “चेयरमैन साहब की तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन पीसीबी की तरफ से मंच पर कोई नहीं था। सुमैर अहमद और उस्मान वहां से आए थे। लेकिन वे दोनों नहीं दिखे। हम चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान थे। इसलिए जो भी चेयरमैन साहब का प्रतिनिधित्व कर रहा था, उसे वहां होना चाहिए था। क्या उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया?”
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान था टूर्नामेंट का मेजबान
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। उसने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए थे और फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत ने ग्रुप चरण के सभी मैच जीते थे। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद रोहित शर्मा और टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता है।
Icc clarify why no official of host pcb was seen on stage of award presentation ceremony of champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














