-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Awards England For Wtc Final Till 2031 At Agm
ICC ने भारत को दिया करारा झटका, इंग्लैंड को मिली अगले तीन WTC फाइनल की मेजबानी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ICC Meeting: सिंगापुर में हुई बैठक में आईसीसी ने अगले तीन बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड को दे दी है। वहीं आईसीसी ने दो नए दो सदस्यों को भी शामिल किया है।

आईसीसी एवं ईसीबी (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC Meeting: आईसीसी की बैठक सिंगापुर में संपन्न हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आईसीसी की वार्षिक आम बैठक में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और उसके अलावा कई क्रिकेट संघ को अपने सहयोगी सदस्य के रूप में शामिल किया। इसकी घोषणा आईसीसी ने की।
आईसीसी ने अगले तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में करवाने का फैसला किया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अगले तीन संस्करणों (2027, 2029 और 2031) के फाइनल की मेजबानी दी गई। आईसीसी ने कहा कि इंग्लैंड ने फाइनल को सफल बनाया है। उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए अगले तीन बार के फाइनल की मेजबानी दी जा रही है।
हालांकि, आईसीसी के इस फैसले का कुछ लोगों ने विरोध भी किया और हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की मेजबानी करवाने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन आईसीसी ने किसी की मांगों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पहले आईसीसी ने कहा कि था जुलाई में मौसम की स्थिति के कारण इंग्लैंड को फाइनल की मेजबानी मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
अफगान महिला टीम को मिला कई बोर्डों का समर्थन
आईसीसी ने तिमोर-लेस्ते क्रिकेट महासंघ और जाम्बिया क्रिकेट संघ को भी अपने सहयोगी सदस्यों के रूप में शामिल करने की घोषणा की। इसके साथ ही अब आईसीसी की कुल सदस्य की संख्या 110 हो गई है। इसके साथ ही आईसीसी ने निर्वासित अफगान महिला क्रिकेट टीम को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। तालिबान शासन द्वारा देश में महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, यह टीम निर्वासन में रहते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने की कोशिश कर रही है। अब इस पहल को क्रिकेट जगत के तीन सबसे समृद्ध बोर्डों में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का समर्थन प्राप्त हो रहा है।
यह भी पढ़ें: इन 8 देशों ने जीता ICC डेवलपमेंट अवॉर्ड, जानें किसे मिला कौन सा पुरस्कार
ICC ने एक बयान में कहा कि यह पहल आईसीसी, बीसीसीआई, ईसीबी और सीए के सहयोग से आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा की देखरेख में संयुक्त प्रयास के रूप में आगे बढ़ रही है। इसका उद्देश्य उच्च प्रदर्शन कार्यक्रमों, घरेलू क्रिकेट के अवसरों और आगामी प्रमुख ICC महिला टूर्नामेंटों जैसे भारत में आयोजित होने वाला ICC महिला विश्व कप 2025 और इंग्लैंड में होने वाला ICC महिला T20 विश्व कप 2026 में भागीदारी के माध्यम से अफगान महिला खिलाड़ियों को बेहतर और नियमित समर्थन देना है।
अमेरिकी क्रिकेट को करना होगा प्रशासनिक सुधार
आईसीसी ने अमेरिकी क्रिकेट के भविष्य पर भी फैसला टाल दिया है, जो प्रशासनिक समस्याओं से जूझ रहा है और जिसे पहले ही स्थिति को संभालने के लिए कहा गया था। आईसीसी ने अपनी पिछली स्थिति दोहराई और पुष्टि करते हुए कहा कि संगठन को अभी भी नोटिस जारी है। यूएसए क्रिकेट को व्यापक प्रशासनिक सुधार करने होंगे, जिसमें तीन महीने की अवधि के भीतर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना होगा। लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है। यह मामला इस लिए गंभीर बना हुआ है क्योंकि यूएसए 2028 ओलंपिक की मेज़बानी और उसमें भाग लेने में मदद करेगा।
Icc awards england for wtc final till 2031 at agm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














