T20 World Cup के मुकाबले भारत से बाहर करवाने पर अड़ा बांग्लादेश, ICC ने फिर से सोचने का दिया समय
BCB stands will not travel to India: T20 World Cup में बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया। ICC ने BCB से अपने फैसले पर फिर से सोचने का आग्रह किया, जबकि विवाद सुलझाने के लिए बातचीत जारी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC asks Bangladesh to Reconsider its Decision: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बांग्लादेश भारत में वर्ल्ड कप खेलने आएगा या नहीं। बांग्लादेश अपने फैसले पर अड़ा हुआ है। वो भारत के बाद किसी अन्य वेन्यू पर मैच करवाने की मांग कर रहा है। 7 फरवरी से पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होगी। ऐसे में शेड्यूल में किसी भी बदलाव की संभावना बहुत कम है। उम्मीद है कि आईसीसी जल्द ही इस मामले पर अंतिम फैसला लेगा।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की, जिसमें सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत न जाने के फैसले को दोहराया। बोर्ड चाहता है कि बांग्लादेश के मुकाबले भारत से बाहर किसी अन्य वेन्यू पर हों।
ICC ने BCB को अपने फैसले पर फिर से सोचने का कहा
भले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश के मुकाबले भारत से बाहर शिफ्ट करवाने का अनुरोध किया है, लेकिन आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले ही तय है। इसी के साथ आईसीसी ने बीसीबी से अपने फैसले पर फिर से सोचने का आग्रह किया, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने फैसले पर कायम रहा। आईसीसी ने इसमें शामिल लॉजिस्टिकल चुनौतियों पर जोर दिया है। दोनों पक्ष एक संभावित समाधान खोजने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए।
सम्बंधित ख़बरें
कभी ममता के थे खास, अब मोदी के दूत बनकर ढाका जाएंगे दिनेश त्रिवेदी, हाई कमिश्नर नियुक्त
Salangpur Hanuman Mandir पहुंचे सूर्या और गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ टेका माथा
होर्मुज में फंसा तेल से लदा बांग्लादेशी जहाज…ढाका में हाहाकार, घंटो इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा पेट्रोल
होर्मुज में फंसा बांग्लादेशी जहाज: ईरानी सेना ने MV बांग्लार जॉयजात्रा को रोका, 31 क्रू मेंबर्स की सांसें अटकी
BCB अपने फैसले पर अड़ा
बीसीबी ने बयान में कहा, “मंगलवार दोपहर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बीच पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश नेशनल क्रिकेट टीम की भागीदारी पर चर्चा करने के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस हुई। चर्चा के दौरान, बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत न जाने के अपने फैसले के बारे में अपनी स्थिति की पुष्टि की। बोर्ड ने आईसीसी से बांग्लादेश के मुकाबलों को भारत से बाहर शिफ्ट करने को लेकर विचार करने का भी अनुरोध दोहराया है।”
यह भी पढ़ें: ICC ने खोल दी बांग्लादेश की पोल, T20 World Cup में सुरक्षा को लेकर BCB ने फैलाया झूठ
इस मीटिंग में बीसीबी का प्रतिनिधित्व प्रेसिडेंट मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद शकावत हुसैन और फारूक अहमद, डायरेक्टर और क्रिकेट ऑपरेशंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल आबेदीन और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निजामुद्दीन चौधरी ने किया। अपनी प्राथमिकताओं की पुष्टि करते हुए, बीसीबी ने इस बात पर जोर दिया है कि खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, “बीसीबी अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ की भलाई की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि इस मामले को सुलझाने के लिए आईसीसी के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।”
