World Cup 2027 Venues: अफ्रीका में विराट कोहली का बल्ला उगलता है आग, जानिए 12 वेन्यू पर कैसा है रिकॉर्ड

World Cup 2027: ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू घोषित हो गए हैं। इनमें से 8 मैदानों पर विराट कोहली 1358 रन, 4 शतक और 9 अर्धशतक बना चुके हैं, जिससे भारत की उम्मीदें बढ़ी हैं।
virat kohli record
विराट कोहली (Image- IANS)
Updated on

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए मेजबान देशों और मैचों के वेन्यू का ऐलान हो गया है। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 शहरों में खेला जाएगा। खास बात यह है कि 2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप की मेजबानी अफ्रीकी महाद्वीप करेगा।

भारतीय टीम के लिए अफ्रीकी परिस्थितियों में खिताब जीतना आसान नहीं माना जा रहा, क्योंकि यहां की पिचें तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं। हालांकि, अगर विराट कोहली की बात करें तो उनके आंकड़े टीम इंडिया के लिए बड़ी उम्मीद जगाते हैं। अफ्रीकी मैदानों पर विराट का बल्ला हमेशा जमकर चला है।

किन शहरों में होंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले?

आईसीसी ने जिन 12 वेन्यू को टूर्नामेंट के लिए चुना है, उनमें शामिल हैं:

  • केपटाउन – न्यूलैंड्स
  • जोहान्सबर्ग – वांडरर्स स्टेडियम
  • सेंचुरियन – सुपरस्पोर्ट पार्क
  • गैबरखा (ग्केबरहा) – सेंट जॉर्ज पार्क
  • ब्लोमफोंटेन – मैंगाउंग ओवल
  • डरबन – किंग्समीड
  • पार्ल – बोलैंड पार्क
  • ईस्ट लंदन (बफेलो पार्क)
  • हरारे (जिम्बाब्वे)
  • बुलावायो (जिम्बाब्वे)
  • विक्टोरिया फॉल्स – मोसी-आ-टुन्या इंटरनेशनल स्टेडियम
  • विंडहोक (नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड)

इन 12 में से आठ मैदानों पर विराट कोहली पहले खेल चुके हैं, जबकि चार मैदान उनके लिए नए होंगे।

अफ्रीकी वेन्यू पर विराट के शानदार आंकड़े

वर्ल्ड कप 2027 के घोषित वेन्यू पर विराट कोहली ने अब तक 25 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 71.47 की औसत से 1,358 रन बनाए हैं। उनके नाम इन मैदानों पर 4 शतक,  9 अर्धशतक और 5 बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार दर्ज है। ये आंकड़े बताते हैं कि अफ्रीकी परिस्थितियां विराट के लिए हमेशा अनुकूल रही हैं।

वेन्यू सर्वश्रेष्ठ स्कोर
केपटाउन 160 रन*
जोहान्सबर्ग 75 रन
सेंचुरियन 129 रन*
गैबरखा (सेंट जॉर्ज पार्क) 87 रन*
ब्लोमफोंटेन नहीं खेले
डरबन 112 रन
पार्ल 51 रन
बफेलो पार्क नहीं खेले
हरारे 115 रन
बुलावायो 0 रन
विक्टोरिया फॉल्स नहीं खेले
विंडहोक (नामीबिया) नहीं खेले

टीम इंडिया की उम्मीदें विराट पर

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर काफी हद तक विराट कोहली के अनुभव पर निर्भर करेगी। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के जिन मैदानों पर उन्होंने पहले बड़ी पारियां खेली हैं, वहां उनका रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत देता है। अगर विराट इसी फॉर्म को विश्व कप में भी बरकरार रखते हैं, तो अफ्रीकी धरती पर भारत के खिताबी अभियान को बड़ी मजबूती मिल सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com