न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले अफगानिस्तान को लग सकता है झटका, इब्राहिम जादरान का खेलना मुश्किल
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। यह मुकाबला 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। यह मैच शुरू होने से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान का चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में खेलना संदिग्ध है।
- Written By: मृणाल पाठक
इब्राहिम जादरान (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ग्रेटर नोएडा: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। यह मुकाबला 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। यह मैच शुरू होने से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लग सकता है। इस टेस्ट से अफगान टीम के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान बाहर हो सकते हैं। उनका इस मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार से यहां शुरू होने वाले अफगानिस्तान के टेस्ट मैच से पहले टीम के अंतिम अभ्यास सत्र के दौरान 22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज के टखने में चोट लग गई। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘अभ्यास सत्र में इब्राहिम (जादरान) के टखने में चोट लग गई थी। मैं अभी पूरी तरह से यह नहीं कर सकता हूं कि कल मैच से पहले उनकी क्या स्थिति होगी। हमें इस मामले में इंतजार करना होगा।”
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगा भारत! सोशल मीडिया पर हो रही बॉयकॉट करने की मांग
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
जादरान ने अफगानिस्तान के नौ में से सात टेस्ट खेले हैं। उन्होंने इस प्रारूप में अपना पहला शतक इस साल फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था।अफगानिस्तान को इस टेस्ट में पहले से ही स्पिनर राशिद खान की सेवाएं नहीं मिल रही है। लगातार बारिश के कारण इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की तैयारी प्रभावित हो रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि न्यूजीलैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ यह पहला टेस्ट मैच होगा जो उसके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड की टीम को उपमहाद्वीप की मुश्किल परिस्थितियों में छह टेस्ट मैच खेलने हैं। पिछले 40 वर्षों में यह पहला मौका होगा जब उसकी टीम उपमहाद्वीप में इतने अधिक टेस्ट खेलेगी।
यह भी पढ़ें- रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आज रात होगा पेरिस पैरालंपिक का समापन, ये खिलाड़ी बनेंगे भारत के ध्वजवाहक
वहीं अफगानिस्तान ने 2017 में टेस्ट दर्जा हासिल किया था और उसका यह केवल दसवां टेस्ट मैच होगा। उसे पिछले तीन मैच में बांग्लादेश, श्रीलंका और आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन वह इससे पहले आयरलैंड, बांग्लादेश और जिंबॉब्वे को हरा चुका है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
