- Hindi News »
- Sports »
- Paris Paralympics 2024 Closing Ceremony Details Know Schedule Harvinder Singh And Preeti Pal
रंगारंग कार्यक्रमों के बीच आज रात होगा पेरिस पैरालंपिक का समापन, ये खिलाड़ी बनेंगे भारत के ध्वजवाहक
पेरिस पैरालंपिक 2024 में का समापन आज यानी 8 सितंबर को होने वाला है। इस क्लोजिंग सेरेमनी में गोल्ड मेडल जीतने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह और दो पदक जीतने वाली धाविका प्रीति पाल ध्वजवाहक होंगे।
- Written By: मृणाल पाठक

पेरिस पैरालिंपिक 2024 समापन समारोह (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पेरिस पैरालंपिक 2024 में का समापन आज यानी 8 सितंबर को होने वाला है। समापन समारोह रात 11:30 बजे शुरू होने वाला है। इस क्लोजिंग सेरेमनी में गोल्ड मेडल जीतने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल ध्वजवाहक होंगे।
पेरिस पैरालंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी काफी शानदार होने वाली है। इसका आयोजन भी उद्घाटन की तरह ही भव्य होने वाला है। जिसमें कई दिग्गज परफॉर्म करने वाले हैं। यह समारोह 8 सितंबर की देर रात 11:30 बजे से शुरू होकर रात 02:30 बजे तक चलने वाला है। यह समारोह स्टेट डी फ्रांस में होने वाला है।
समापन समारोह में कौन देगा प्रस्तुति?
पेरिस पैरालंपिक समापन समारोह में कौन से कलाकार प्रस्तुति देंगे फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैज पियानोवादक मैथ्यू व्हिटेकर, वायलिन वादक और गायिका-गीतकार गेलिन ली, रैपर, गीतकार और एथलीट गार्नेट सिल्वर-हॉल क्लोजिंग सेरेमनी में प्रस्तुति दे सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
यह भी पढ़ें- विदेशी नहीं भारतीय कोचों ने बदला है टीम इंडिया का भाग्य, जानिए सक्सेस रेट में कौन है सबसे आगे?
भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस पैरालंपिक भारत के लिए काफी शानदार रहा। इस बार भारत ने रिकॉर्ड 29 मेडल जीते हैं। जिसमें 7 गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। मेडल टैली में भारत 18वें स्थान पर है। इस बार भारत ने साउथ कोरिया, अर्जेंटीना स्विट्जरलैंड,बेल्जियम जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।
टोक्यो में भी मचाया था धमाल
ज्ञात हो कि भारत ने इससे पहले सबसे ज्यादा मेडल टोक्यो पैरालंपिक में जीते थे। जहां भारत ने 5 गोल्ड मेडल, 8 रजत पदक और 6 कांस्य पदक जीते थे, जो कुल 19 पदक थे। उस समय भारत ने मेडल टैली में 24वां स्थान हासिल किया था। हालांकि इस बार भारत को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थी, जिस पर वह खरे उतरे हैं।
यह भी पढ़ें- एशियन ओलंपिक काउंसिल के अध्यक्ष बने रणधीर सिंह, पहली बार किसी भारतीय को मिली यह जिम्मेदारी
Paris paralympics 2024 closing ceremony details know schedule harvinder singh and preeti pal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










