पाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान पर ‘जंग’ की तैयारी! PSL के बीच विदेशी खिलाड़ियों ने थामी मशीन गन
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 16 अप्रैल को हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडीज का मैच है। इससे पहले खिलाड़ियों ने मशीन गन चलाने और रॉकेट लॉन्चर की ट्रेनिंग ली।
- Written By: संजय बिष्ट
Pakistan Super League
Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच 24वें मुकाबले में हैदराबाद किंग्समन और रावलपिंडीज के बीच भिड़ंत होने वाली है। इस मैच से पहले एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब खिलाड़ियों ने मैदान से हटकर शूटिंग रेंज में समय बिताया।
मैच से पहले शूटिंग रेंज पहुंचे खिलाड़ी
कराची में मौजूद दोनों टीमों के बीच मुकाबले से पहले हैदराबाद किंग्समन के खिलाड़ी सिंध प्रांत के एक इनडोर शूटिंग रेंज का दौरा करने पहुंचे। यहां खिलाड़ियों ने न सिर्फ समय बिताया, बल्कि नई चीजें भी सीखीं। इस दौरान विदेशी और स्थानीय दोनों तरह के खिलाड़ी मौजूद रहे, जिससे यह अनुभव और भी खास बन गया।
मशीन गन और रॉकेट लॉन्चर की ट्रेनिंग
इस दौरे के दौरान खिलाड़ियों को आधुनिक हथियारों की जानकारी दी गई। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी मशीन गन चलाने की ट्रेनिंग ली। इसके अलावा उन्हें रॉकेट लॉन्चर के काम करने के तरीके के बारे में भी बताया गया। कुछ खिलाड़ियों ने पिस्टल चलाने का अनुभव भी लिया। यह पूरा सेशन सिंध पुलिस की एसएसयू एकेडमी में आयोजित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
ऑस्ट्रेलियाई सितारों ने भी लिया हिस्सा
हैदराबाद किंग्समन के कप्तान मार्नस लाबुशेन के साथ ग्लेन मैक्सवेल और रिले मेरेडिथ जैसे खिलाड़ी भी इस दौरान मौजूद थे। सभी खिलाड़ियों ने इस अनुभव का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने सिंध पुलिस सुरक्षा और आपातकालीन सेवा प्रभाग के डीआईजी डॉ. मकसूद अहमद को एक खास गिफ्ट भी दिया, जिस पर सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
शूटिंग रेंज के इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस इस अनोखे अनुभव को देखकर हैरान भी हैं और उत्साहित भी। खिलाड़ियों का यह अलग अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।
A delegation of Hyderabad Kingsmen players and officials visited the Special Security Unit (SSU) headquarters and commended the unit for maintaining exceptional professional standards.#SSU | #HyderabadKingsmen | #PSL | #Karachi | #SindhPolice pic.twitter.com/ypBgUcs5dT — SSU Sindh Police (@ssusindhpolice) April 15, 2026
खराब फॉर्म में है हैदराबाद टीम
अगर प्रदर्शन की बात करें तो हैदराबाद किंग्समन के लिए यह सीजन अब तक खास नहीं रहा है। टीम ने 6 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम के लिए आगे का सफर चुनौतीपूर्ण बन गया है।
ये भी पढ़ें: Pakistan Cricket Board ने मसूद को टेस्ट कप्तान बनाए रखा, सरफराज बन सकते हैं कोच: रिपोर्ट
रावलपिंडीज के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला हैदराबाद किंग्समन के लिए बेहद अहम रहने वाला है। अगर टीम इस मैच को जीतने में सफल रहती है, तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बनी रहेंगी। लेकिन हार की स्थिति में आगे की राह काफी मुश्किल हो सकती है। वहीं कप्तान मार्नस लाबुशेन का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिससे टीम पर दबाव और बढ़ गया है।
