BAN vs PAK: मैदान पर हुआ बड़ा हादसा, हुसैन तलत को स्ट्रेचर से लेकर जाना पड़ा बाहर; PCB ने चोट पर दिया अपडेट
Hussain Talat: पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हुसैन तलत को कंधे में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हुसैन तलत (फोटो-सोशल मीडिया)
Hussain Talat Shoulder Injury: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने 128 रनों से जीत हासिल कर ली। हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंधे के चोट के कारण अब शायद ही वो इस सीरीज में खेल पाए।
शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हुसैन तलत को यह चोट मैच की दूसरी पारी के छठे ओवर में लगी, जब लिटन दास ने मोहम्मद वसीम की गेंद पर ऑफ साइड की तरफ शॉट मारा और तलत गेंद को रोकने के लिए कवर बाउंड्री की तरफ दौड़े। गेंद बाउंड्री के पास पहुंचने पर तलत ने बॉल को पीछे की तरफ फेंकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को छूते ही उनका पैर बाउंड्री पर लगे फोम पर पड़ गया। इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए विज्ञापन वाले होर्डिंग्स से जा टकराए और जोर से अपने बाएं कंधे के बल जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोग तुरंत तलत की तरफ दौड़े, जिसके बाद उन्हें पास खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर लाया गया।
PCB ने चोट को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हुसैन तलत की चोट को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया है। उन्होंने बताया, “हुसैन तलत को मैदान पर ही टीम के मेडिकल स्टाफ से तुरंत सहायता मिली। शुरुआती आकलन के बाद, उन्हें विस्तृत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। चोट की प्रकृति और गंभीरता का पता डॉक्टरों द्वारा आगे की मेडिकल जांच पूरी करने के बाद चलेगा।” तलत बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 13 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
Asian Games 2026: पाकिस्तान ने 15 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, 30 साल के साहिबजादा फरहान को बनाया गया कप्तान
मुकाबले का हाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से माज सदाकत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, सलमान आगा ने 62 गेंदों में 64 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद रिजवान 59 गेंदों का सामना करने के बाद 44 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अब्दुल समद, फहीम अशरफ और शमिल हुसैन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे…न्यूजीलैंड की जगह PSL को प्राथमिकता देंगे ल्यूक रोंची व जैकब ओरम
114 रनों पर सिमटी बांग्लादेश टीम
275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ही ओवर में तंजीद हसन तमीम को शाहीन अफरीदी ने महज एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद सैफ हसन भी 12 रन बनाकर आउट हुए। नजमुल हसन शांतो अपना खाता तक नहीं खोल सके और उन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा। बारिश के रुकने के बाद, बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नया लक्ष्य दिया गया। बांग्लादेश को 32 ओवर में जीत के लिए कुल 243 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि, पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 114 रन बनाकर सिमट गई।
