-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Beat Bangladesh By 128 Runs In 2nd Odis
BAN vs PAK: पाकिस्तान ने किया पलटवार, दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BAN vs PAK: पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 128 रनों से हराया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। माज सदाकत को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

माज सदाकत (फोटो-सोशल मीडिया)
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से हराया। शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 114 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 274 रन बनाए। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 13 ओवर में 103 रन जोड़े। फरहान 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सदाकत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।
सलमान आगा भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 62 गेंदों में 64 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 44 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन ने 56 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
WI vs PAK: दूसरे वनडे से पहले पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, अचानक टीम से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज
WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
बांग्लादेश की शुरुआत रही बेहद खराब
275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी के दूसरे ही ओवर में तंजीद हसन तमीम को शाहीन अफरीदी ने महज एक रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद सैफ हसन भी 12 रन बनाकर आउट हुए। नजमुल हसन शांतो अपना खाता तक नहीं खोल सके और उन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा।
114 रनों पर सिमटी बांग्लादेश टीम
6.3 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 27 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, तेज बिजली कड़कने के कारण मैच को रोकना पड़ा। इसके थोड़ी देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के रुकने के बाद, बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नया लक्ष्य दिया गया। बांग्लादेश को 32 ओवर में जीत के लिए कुल 243 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि, पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 114 रन बनाकर सिमट गई।
यह भी पढ़ें: ‘सबसे बेवकूफ टीम है साउथ अफ्रीका…’, भारत के चैंपियन बनने के बाद फूटा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का गुस्सा
बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक 41 रन लिटन दास ने बनाए, जबकि तौहीद हृदोय ने 28 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से माज सदाकत ने 5 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, हैरिस रऊफ ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। कप्तान अफरीदी ने दो और मोहम्मद वसीम जूनियर ने एक विकेट निकाला।
Pakistan beat bangladesh by 128 runs in 2nd odis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
Aug 04, 2026 | 07:21 PMMP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
Aug 04, 2026 | 07:13 PMशेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
Aug 04, 2026 | 07:12 PMईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
Aug 04, 2026 | 07:11 PM117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
Aug 04, 2026 | 07:03 PMगांधी के हत्यारों और आंबेडकर के विरोधियों से हमें संविधान का पाठ नहीं चाहिए.. अभिजीत दीपके का RSS पर तीखा हमला
Aug 04, 2026 | 07:03 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














