AUS vs ENG: गाबा टेस्ट से पहले बड़ी खबर! AUS का धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर, प्लेइंग 11 में होगा बदलाव
Australia Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया को एशेज के दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। पर्थ टेस्ट की चोट से उबर ना पाने के कारण स्टार ओपनर उस्मान ख्वाजा गाबा टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
AUS vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (4 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा में शुरू होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा फिटनेस के कारण इस अहम मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई थी और लगातार प्रयासों के बावजूद वह पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं।
ख्वाजा का बाहर होना कंगारू टीम के लिए इसलिए भी बड़ी चिंता है क्योंकि कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया पहले से कमजोर हो चुकी लाइन-अप के साथ मैदान पर उतरने को मजबूर है।
चोट से नहीं उबर पाए ख्वाजा
पहले टेस्ट में लगी पीठ की चोट ख्वाजा को लगातार परेशान कर रही है। मैच के दौरान स्थिति ऐसी थी कि वे दोनों पारियों में ओपनिंग करने भी नहीं उतरे थे। उनकी अनुपस्थिति में पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने और दूसरी पारी में ट्रैविस हेड ने जेक वेदरल्ड के साथ पारी की शुरुआत की थी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
ब्रिस्बेन पहुंचने के बाद ख्वाजा ने कोशिश जारी रखी। उन्होंने गाबा नेट्स में करीब 30 मिनट अभ्यास किया, लेकिन दर्द में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। मेडिकल टीम ने जब उन्हें जांचा तो साफ कर दिया कि वह डे-नाइट टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं। इसी कारण टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर रखने का निर्णय लिया। हालांकि, ख्वाजा अगले मैचों के लिए टीम के साथ रहेंगे और रिहैब पर ध्यान देंगे।
No Usman Khawaja for the Gabba Test ❌#Ashes pic.twitter.com/YfhfJoUC12 — 7Cricket (@7Cricket) December 2, 2025
अब कौन करेगा ओपनिंग?
ख्वाजा की जगह टीम में किसी अतिरिक्त खिलाड़ी को नहीं जोड़ा गया है, जिससे ऑस्ट्रेलिया के सामने नई ओपनिंग जोड़ी तय करने की चुनौती है। ऐसे में जोश इंग्लिस और ब्यू वेबस्टर ओपनिंग स्लॉट की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
टीम मैनेजमेंट इन दोनों में से किसी एक को जेक वेदरल्ड के साथ भेज सकता है। दोनों ही खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शीर्ष क्रम पर अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए चयन उनके वर्तमान फॉर्म और कंडीशन के हिसाब से होगा।
फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है और पर्थ टेस्ट में उसने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया था। दूसरे टेस्ट में जीत उसे मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है, लेकिन चोटों की मार टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: अहम मुकाबले से पहले इंग्लैंड का ऐलान, प्लेइंग 11 हुई फाइनल, 3 साल बाद धाकड़ ऑलराउंडर को मिला मौका
गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।
