AFG vs SA: हारकर भी उम्मीदें जिंदा, क्या अब भी सुपर-8 में जा पाएगा अफगानिस्तान? जानें पूरा समीकरण
T20 WC 2026: अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 में पहले न्यूजीलैंड और फिर डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका से हार मिली। मुश्किलें बढ़ीं, लेकिन सुपर 8 की उम्मीद अब भी बाकी है।
- Written By: संजय बिष्ट
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
South Africa vs Afghanistan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले दो मुकाबले हार चुकी है। इससे टीम और इसके फैंस को गहरा झटका लगा है। बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक था। अफगानिस्तान के पास जीतने का मौका था, लेकिन आखिरी तक कड़ी टक्कर के बावजूद हार हाथ लगी। अब सवाल यह उठता है कि क्या अफगानिस्तान सुपर 8 में पहुंच पाएगी। संभावना अभी भी है, लेकिन समीकरण काफी कठिन हैं।
अहमदाबाद में डबल सुपर ओवर का रोमांच
टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने थीं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में यह पहला डबल सुपर ओवर मुकाबला था। मैच ने दोनों टीमों के फैंस की सांसें रोक दीं। अफगानिस्तान लगातार दो मैच हार चुकी है, लेकिन टीम अभी भी सुपर 8 की रेस से बाहर नहीं हुई है।
न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका ने दी हार
अफगानिस्तान की टीम की कमान राशिद खान के हाथ में है। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराया था और इसके बाद साउथ अफ्रीका ने भी मुकाबला जीत लिया। अब बचे हुए दो मैच अफगानिस्तान के लिए अपेक्षाकृत कमजोर टीमों के खिलाफ हैं। हालांकि दो हार के बावजूद टीम के पास सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
बचे हुए मुकाबले: यूएई और कनाडा
अफगानिस्तान के बचे हुए दो मैच 16 फरवरी को UAE और 19 फरवरी को कनाडा के खिलाफ होंगे। अफगानिस्तान को केवल जीत नहीं, बल्कि बड़ी अंतर से जीत की जरूरत है ताकि नेट रन रेट बेहतर हो और क्वालिफिकेशन की संभावना बनी रहे।
संभावित स्थिति 1:
यदि न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को हरा देता है और बाकी परिणाम इस तरह हैं:
- UAE साउथ अफ्रीका को हराए
- कनाडा UAE को हराए
- न्यूजीलैंड कनाडा को हराए
तो ग्रुप D में न्यूजीलैंड टॉप पर रहेगा, जबकि अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका 4-4 पॉइंट्स पर होंगे। नेट रन रेट के आधार पर अफगानिस्तान सुपर 8 में पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के दौरान ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए बाहर!
संभावित स्थिति 2:
- कनाडा न्यूजीलैंड को हराए
- UAE कनाडा को हराए
- साउथ अफ्रीका UAE को हराए
तो साउथ अफ्रीका 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रहेगी, जबकि अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को 4-4 पॉइंट्स मिलेंगे। अगर अफगानिस्तान का NRR न्यूजीलैंड से बेहतर है तो टीम सुपर 8 राउंड में जगह बना सकती है।
