Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैडमिंटन कोच पर मुंबई में खौफनाक हमला, हफ्ता वसूली से इनकार बना कारण

Attack on Badminton Coach: कथित तौर पर यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि कोच ने हर हफ्ते 1000 रुपए की हफ्ता वसूली देने से इनकार कर दिया था। घायल कोच की पहचान प्रफुल्ल घाटविसावे के रूप में हुई है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Aug 05, 2025 | 10:34 AM

फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Badminton Coach Attack News: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। ये मामला एक बैडमिंटन कोच को लेकर है। जहां पर तीन युवकों के द्वारा उस पर जानलेवा हमला हुआ। मुबंई के बैडमिंटन कोच प्रफुल्ल घासविसावे पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये हमला चेंबुर इलाके में किया गया। तीन युवकों द्वारा कोच पर जानलेवा हमला करने का कारण हफ्ता वसूली है। जैसे ही कोच ने वसूली देने से मना किया तो कोच को तीन लोगों ने मारना शुरु कर दिया।

कथित तौर पर यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि कोच ने हर हफ्ते 1000 रुपए की हफ्ता वसूली देने से इनकार कर दिया था। घायल कोच की पहचान प्रफुल्ल घाटविसावे के रूप में हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना प्रबुद्धनगर इलाके में बाबासाहेब अंबेडकर एसआरए बिल्डिंग के पास घटी। कोच प्रफुल्ल घाटविसावे अपने घर के पास एक दोस्त से फोन पर बात कर रहे थे, तभी तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की रात हुई थी।

बीयर की बोतल से किया गया वार

आरोपियों ने खुद को “सनी गैंग” से बताया और कोच घाटविसावे से उनके दोस्त की बहन के मकान किराए में से हर हफ्ते 1000 रुपए देने की मांग की। जब उन्होंने भुगतान करने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि झड़प के दौरान एक आरोपी सनी मधुकर भोसले ने बीयर की बोतल का टूटा हुआ टुकड़ा निकाला और कोच घाटविसावे के पेट पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल कोच घाटविसावे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बैडमिंटन कोच की हालत गंभीर बताई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान से आए नाबालिगों ने बाल सुधार गृह में की फायरिंग, जम्मू-कश्मीर में मचा हड़कंप

कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान

हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?

400 करोड़ के कंटेनर कांड में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने SIT प्रमुख पर लगाए मारपीट के आरोप

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत से गदगद हैं सौरव गांगुली, कहा- मुझे पहले ही पता था टीम इंडिया जीतेगी

इस बीच, वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। सनी मधुकर भोसले के अलावा अन्य दो आरोपियों में सनी रामदास बुचुडे और विकास खेत्रे शामिल हैं। इस हमले के सिलसिले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 386 (जबरन वसूली) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मुंबई पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

Horrific attack badminton coach mumbai refusal collect weekly payment was reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2025 | 10:29 AM

Topics:  

  • Badminton
  • Crime News
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.