- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harshit Rana Is Missing Gautam Gambhir In Kolkata Knight Riders
गौतम गंभीर के बिना रोमांच की कमी…हर्षित राणा को सताई पूर्व मेंटर की याद, बातों में छलका दर्द!
Harshit Rana Missing Gautam Gambhir: गंभीर की आभा और नेतृत्व के जज्बे की कमी हर्षित राणा को खल रही है। वो मानते हैं कि अब डगआउट में पहले जैसा जुनून नहीं रहा, हालांकि कोच नायर की वापसी से उन्हें उम्मीद है।
- Written By: मृणाल पाठक

हर्षित राणा और गौतम गंभीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में पिछले साल की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन काफी खराब है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम में वो लय नजर नहीं आ रहा है, जिसके लिए केकेआर जानी जाती है। इसी बीच अब केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने गौतम गंभीर को लेकर अपने दिल की बात कही है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मुकाबले से पहले केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने माना है कि वह गौतम गंभीर को मिस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के डगआउट में इस सीजन गौतम गंभीर से जुड़ी प्रेरणादायक आभा और उत्साह की कमी उन्हें खल रही है।
जब राणा से पूछा गया कि क्या टीम को गंभीर की अनुपस्थिति महसूस हो रही है, तो हर्षित ने जवाब दिया, “मैं ऐसा नहीं कहूंगा क्योंकि सहयोगी स्टाफ में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं। अभिषेक नायर भाई भी टीम में लौट आए हैं। चंदू सर और ड्वेन ब्रावो जैसे अनुभवी लोग भी हमारे साथ हैं। लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे उस जुनून और रोमांच की कमी जरूर महसूस होती है।”
सम्बंधित ख़बरें
साउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
IND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
IND vs SA 1st Inning Highlight: साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने खड़ा किया 188 रन का लक्ष्य, मिलर ने ठोकी फिफ्टी
अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! वेस्टइंडीज का ये घातक ऑलराउंडर हुआ फिट, वानखेड़े में जलवा दिखाने को तैयार
उन्होंने आगे कहा, “गंभीर सर की एक खास आभा होती थी। जिस तरह से वह टीम को नेतृत्व देते थे, वह प्रभावशाली था। मैं उसी भावना की बात कर रहा हूं।” हर्षित ने नायर की वापसी को लेकर कहा, “उनकी वापसी से काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। वह परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं और केकेआर की संरचना से गहराई से वाकिफ हैं। उन्होंने इस टीम को वर्षों तक गढ़ा है, और अब उनके लौटने से हमें निश्चित रूप से लाभ होगा।”
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि गंभीर की कोचिंग में हर्षित ने आईपीएल 2024 में 19 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था और केकेआर ने इसी सीजन में खिताब भी जीता था। पिछले एक साल में हर्षित ने भारत के लिए तीनों प्रारूपों में पदार्पण कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है।
Harshit rana is missing gautam gambhir in kolkata knight riders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर : जायकवाड़ी पंप हाउस ठप, तकनीकी खामियों से चरमराई जलव्यवस्था, नागरिकों में नाराजगी
Feb 23, 2026 | 09:12 AMनेपाल में दर्दनाक हादसा…त्रिशूली नदीं में गिरी पैसेंजर से भरी बस, 6 महिलाओं समेत 18 की मौत, कई घायल
Feb 23, 2026 | 09:11 AMस्वदेशी तेजस की लैंडिंग के दौरान ब्रेक फेल, पूरी फ्लीट पर रोक, क्या संकट में है IAF की ताकत?
Feb 23, 2026 | 09:06 AMHoli 2026: होली की मस्ती में भी दिखना है कूल? लड़कों के लिए ये 5 आउटफिट्स हैं एकदम परफेक्ट
Feb 23, 2026 | 09:00 AMअमरावती में 50 फीट गहरी खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौके पर मौत, कई घायल; मची चीख-पुकार
Feb 23, 2026 | 08:59 AMजानें क्यों फायदेमंद है कार का बेस वेरिएंट खरीदना? एक नहीं 5 गुना होगा प्राॅफिट
Feb 23, 2026 | 08:58 AMमुकुंदवाड़ी हादसा: मनपा कर्मचारी की करंट से मौत, अवैध बैनर छापने वाली एजेंसी की तलाश में पुलिस
Feb 23, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














