Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, महिला क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

Harmanpreet Kaur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में मैदान पर उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने नाम एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर इतिहास रच दिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Feb 19, 2026 | 07:39 PM

हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IND W vs AUS W: सोफी मोलिनेक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 19 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 19 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबाव भरे मुकाबले में जीत अपने नाम की।

हांलाकि इस मुकाबले को टीम इंडिया हार गई, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में टॉस के लिए उतरी तो तब उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब भारतीय कप्तान महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली प्लेयर बन गई हैं।

हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम दर्ज था। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 2025 में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

सम्बंधित ख़बरें

जर्सी बदली पर किस्मत न बदल पाई…अभिषेक शर्मा ने पहनी सिराज की जर्सी, फिर भी शून्य पर हुए आउट, फोटोज वायरल

‘बुमराह से बेहतर वरुण चक्रवर्ती, वो आधुनिक युग के घातक गेंदबाज’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का ये बयान हो रहा वायरल

IND W vs AUS W: टीम इंडिया को मिली 19 रनों से हार, सीरीज 1-1 की बराबरी पर, अब आखिरी मैच होगा निर्णायक

ऑस्ट्रेलिया में फजीहत, घर में लीपापोती…दुनियाभर में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती, खिलाड़ियों ने बयां किया दर्द

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत के नाम 356 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हो गए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। तब से अब तक वह 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पहले से ही उनके नाम है, जिसे उन्होंने अब और मजबूत कर दिया है।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम देश का नाम इंटरनेशनल मैच की संख्या
हरमनप्रीत कौर भारत 356
सूजी बेट्स न्यूजीलैंड 355
एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया 349
मिताली राज भारत 333
सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड 305

यह मेरे लिए गर्व का पल है

इस खास उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास और गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आगे भी टीम के लिए कड़ी मेहनत करती रहेंगी और लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें: जर्सी बदली पर किस्मत न बदल पाई…अभिषेक शर्मा ने पहनी सिराज की जर्सी, फिर भी शून्य पर हुए आउट, फोटोज वायरल

मुकाबले की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच अमूल मजूमदार ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। यह रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Harmanpreet kaur most international matches record surpasses suzy bates australia 2nd t20

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 07:39 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Record
  • Harmanpreet Kaur
  • Ind vs Aus
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.