- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Harmanpreet Kaur Broke Smriti Mandhanas Record Became The First Indian Female Player To Do
हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दुबई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कप्तान ने अर्धशतक बनाते ही अपने नाम एक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा।

हरमनप्रीत कौर (फोटो-एक्स/ट्विटर)
स्पोर्ट्स डेस्क: दुबई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कप्तान ने अर्धशतक बनाते ही अपने नाम एक उपलब्धि हासिल कर ली है। महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई। उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा।
हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बनी। पहले नंबर सुजी बेट्स है, जिन्होंने 4498 रन बनाए। वहीं आज हरमनप्रीत ने 54 रनों की पारी खेलकर स्मृति मंधाना से आगे निकल गई हैं। हरमन के टी20 आई में 3576 रन हो गए हैं। जबकि स्मृति का टी20आई में 3568 रन है।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनी
हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रनों की पारी खेलते ही मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में हरमन के 726 रन हो गए हैं। वहीं मिताली राज के भी 726 रन ही है। इस सूची में स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर है। स्मृति के बल्ले से 524 रन निकले हैं। चौथे नंबर पर जेमिमा रोड्रिग्स है, जिन्होंने 407 रन बनाए हैं। पांचवें नंबर पर पूनम राउत है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में 375 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
T20 World Cup से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में मिली करारी हार; फैंस हुए मायूस
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम की हार से खत्म हुई सेमीफाइनल की उम्मीदें, अब पाकिस्तान के भरोसे टीम इंडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। जिसमें सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उसके अलावा तलिया मैक्ग्रा ने 32, एलिस पेरी ने 32 रनों की पारी खेली। वहीं लिचफिल्ड ने 15 और सदरलैंड ने 10 रनों की योगदान देते हुए टीम को 151 रनों तक पहुंचाया। भारतीय टीम के लिए रेणुका ने 2, दीप्ति ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में भारतीय टीम 142 रन ही बना सकी। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने 54 रन बनाए। उसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 29, शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मॉलिन्यू ने 2 और सदरलैंड ने 2 विकेट चटकाए।
Harmanpreet kaur broke smriti mandhanas record became the first indian female player to do
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














