Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं

Harmanpreet Kaur Statement: हरमनप्रीत कौर ने कहा कि 2025 वनडे विश्व कप जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप 2026 में जीत को अपनी आदत बनाना चाहती है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 21, 2026 | 05:55 PM

कप्तान हरमनप्रीत कौर ICC ट्रॉफी के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Harmanpreet Kaur’s Statement Ahead of the T20 WC 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि वनडे विश्वकप 2025 में ट्रॉफी देश के नाम करने के बाद टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब भारतीय महिला टीम जीत को अपनी आदम में शुमार करना चाहती है। कौर ने कहा कि ODI World Cup 2026 में खिताबी जीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक बड़ी यात्रा की शुरुआत भर है।

विश्व कप जीतना टीम के लिए बड़ा पल- हरमनप्रीत कौर

कौर ने अपने आईसीसी कॉलम में लिखा, “उस विश्व कप को जीतना भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पल था। यह सिर्फ एक ट्रॉफी से कहीं बढ़कर था। सबसे जरूरी बात यह है कि इसने हमारे अंदर आत्मविश्वास जगाया और युवा लड़कियों को यह दिखाया कि खेल के सबसे ऊंचे मुकाम तक पहुंचना नामुमकिन नहीं है।”

हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं- हरमनप्रीत कौर

उन्होंने आगे कहा, “महिला विश्व कप 2025 की जीत ने हमारे आत्मविश्वास को जबरदस्त बढ़ावा दिया है। हालांकि, यह तो बस शुरुआत है। हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं। 2025 विश्व कप की जीत ने हमें जहां बेहिसाब खुशी दी, वहीं इसने हमें एक बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी है। हम जानते हैं कि अब लोगों की उम्मीदें बढ़ेंगी। इससे हम पर दबाव भी आएगा, लेकिन यह एक ‘अच्छा’ दबाव है। यह हमें याद दिलाता है कि हमने कुछ बहुत ही खास हासिल किया है। अब हमें उस सफलता को एक बार फिर दोहराना है।”

सम्बंधित ख़बरें

IPL में नए पॉइंट सिस्टम की उठी मांग, बदल जाएगा क्वालिफिकेशन का पूरा गणित, प्लेऑफ की रेस हो जाएगी बेहद रोमांचक

IPL 2026 Controversy: हार्दिक पांड्या पर लगा मैच फीस का 10% जुर्माना, मैदान पर की थी यह बड़ी गलती

Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?

IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त

टी20 विश्व कप 2026 में हम भरोसे के साथ उतरेंगे- हरमनप्रीत कौर

महिला टीम की कप्तान ने आगे कहा, “हम उस जीत से मिले आत्मविश्वास और भरोसे को टी20 विश्व कप में भी अपने साथ आगे ले जाना चाहेंगे। हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमें किस स्तर का प्रदर्शन बनाए रखना है। श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज ने हमें खुद को परखने और बहुत कुछ सीखने का बेहतरीन मौका दिया है। टी20 में सफलता के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है। कुछ गेंदों में मैच का रुख बदल सकता है।”

‘आईसीसी ट्रॉफी की अपनी चुनौती होती है’

महिला टी20 विश्व कप 2026 को लेकर कौर ने लिखा, “हर आईसीसी ट्रॉफी की अपनी चुनौती होती है। यह फॉर्मेट छोटा होता है। जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है। दबाव बहुत ज्यादा होता है। हमें शुरू से ही चौकन्ना रहना होगा, और मैच के अहम पलों में जीत हासिल करनी होगी। इस टूर्नामेंट को जीतना हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी।” भारतीय कप्तान ने इसके आगे कहा, “अगर हम यह टूर्नामेंट जीतते हैं, तो यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक मजबूत और लगातार सफलता वाले दौर की शुरुआत का संकेत होगा।”

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। हरमन ने कहा कि इस टीम के बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है, वह है टीम का संतुलन। इसमें प्रतिभा है, निडरता है। अनुभव और युवा जोश का एक बेहतरीन मेल है। इसका बहुत सारा श्रेय महिला प्रीमियर लीग को जाता है। लीग की वजह से असली प्रतिभा सामने आई है और खिलाड़ियों को दबाव वाली स्थितियों, ऊंचे मानकों और दुनिया के कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ खेलने का नियमित अनुभव दिया है। खिलाड़ियों में अब ज्यादा परिपक्वता आ गई है। लीग ने उनमें जीतने वाली मानसिकता बनाने में मदद की है।

इंग्लैंड में अगले महीने हो वर्ल्ड कप

टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होने वाला है। इंग्लैंड हरमनप्रीत कौर के करियर में बेहद अहम स्थान रखता है। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड में हुए 2017 विश्व कप की मेरी यादें अब भी ताजा हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेरी 171 रनों की पारी ने मेरी जिंदगी में बहुत कुछ बदल दिया। इस टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक अहम मोड़ साबित हुआ था।”

भारतीय टीम फाइनल नहीं जीत सकी थी, लेकिन घर वापसी पर टीम का विजेता की तरह स्वागत हुआ था। उस समय को याद करते हुए कौर ने लिखा, “भले ही हम फाइनल में नहीं जीत पाए, लेकिन घर लौटने पर प्रशंसकों और मीडिया से हमें जो प्यार और सम्मान मिला, वह अपने आप में बहुत खास था। उस अभियान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और उन्हें महिला क्रिकेट को गंभीरता से लेने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद से महिला क्रिकेट ने काफी तरक्की की है।”

‘भारतीय महिला क्रिकेट अहम पढ़ाव की ओर’

हरमनप्रीत कौर ने लिखा, “उस विश्व कप के लगभग एक दशक बाद पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे इस बात पर गर्व महसूस होता है कि हमने कितनी लंबी दूरी तय की है। भारतीय महिला क्रिकेट एक और अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। एक ऐसा पड़ाव जो न सिर्फ प्रगति पर आधारित है, बल्कि निरंतरता और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन पर भी टिका हुआ है। भविष्य में हम अपने खेल के स्तर को और ऊंचा उठाना चाहते हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं।”

ये भी पढ़ें: IPL में नए पॉइंट सिस्टम की उठी मांग, बदल जाएगा क्वालिफिकेशन का पूरा गणित, प्लेऑफ की रेस हो जाएगी बेहद रोमांचक

वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप 2026 में एक प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। 12 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

IANS इनपुट के साथ

Harmanpreet kaur big goal after womens odi world cup 2025 title t20 world cup 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 05:55 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Harmanpreet Kaur
  • Sports News
  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.