-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hardik Pandya Injury Update Ruled Out England Odi Series
क्या हो गया है हार्दिक को? पंड्या की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, फैंस की बढ़ी चिंता
- Written By: सृष्टि मौर्य
Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या अपनी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे पांड्या की वापसी पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

हार्दिक पंड्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hardik Pandya Injury Update and Return Suspense: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिलहाल चोट और फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। खास बात यह रही कि टीम की घोषणा के दौरान बीसीसीआई ने उनकी गैरमौजूदगी की कोई आधिकारिक वजह भी नहीं बताई, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।
हार्दिक इस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें पहले पीठ में ऐंठन की समस्या हुई थी, जिसके कारण वह मुंबई इंडियंस के चार मुकाबले नहीं खेल सके। इसके बाद उनकी वापसी में क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन (जांघ की मांसपेशी में खिंचाव) ने और देरी कर दी।
अफगानिस्तान सीरीज भी गंवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 जून को हार्दिक के पैर में हल्की तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर स्कैन कराया। रिपोर्ट मुंबई के मशहूर ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला को भेजी गई। सलाह के मुताबिक उन्हें 4-5 दिन आराम और उसके बाद तीन सप्ताह का विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम दिया गया। उन्होंने 16 जून से हल्की ट्रेनिंग शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
ENG vs IND: वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अब इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
रोहित शर्मा के फॉर्म पर मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा बयान, बोले- मुश्किल दौर से निकल पाना…
लॉर्ड्स में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, आंकड़े बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन
गेंदबाजी बनी हुई है चुनौती
हार्दिक पंड्या की फिटनेस में लगातार सुधार हो रहा है और उनके जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। हालांकि सबसे बड़ी चिंता उनकी 10 ओवर गेंदबाजी करने की क्षमता को लेकर है। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, हार्दिक अभी वनडे क्रिकेट के लिए जरूरी गेंदबाजी वर्कलोड और मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
नितीश कुमार रेड्डी बन रहे विकल्प
भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने हाल ही में संकेत दिए कि नितीश कुमार रेड्डी भविष्य में हार्दिक की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक पूरी तरह फिट होने पर अलग स्तर के खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले डेढ़ साल में नितीश ने खुद को एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में साबित किया है और उनका शरीर लगातार मजबूत हो रहा है।
IPL के बाद बढ़ीं ट्रेड की अटकलें
आईपीएल 2026 हार्दिक के लिए निराशाजनक रहा। बल्ले और गेंद दोनों से उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और मुंबई इंडियंस भी लीग चरण से आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। रिपोर्ट्स में कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स से उनके जुड़ने की अटकलें भी सामने आईं।
ये भी पढ़ें- CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चाड ले क्लोस का ऐतिहासिक कारनामा, 19वां मेडल जीतकर रचा इतिहास
हार्दिक की फिटनेस पर सबका ध्यान
फिलहाल मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक को ट्रेड करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। भारतीय क्रिकेट में ऐसे ऑलराउंडर, जो 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सकें, 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करें और नेतृत्व की क्षमता भी रखते हों, बेहद दुर्लभ माने जाते हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन और फ्रेंचाइजी दोनों की नजरें उनकी पूरी तरह फिट होकर वापसी पर टिकी हैं।
Hardik pandya injury update ruled out england odi series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या हो गया है हार्दिक को? पंड्या की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, फैंस की बढ़ी चिंता
Jul 25, 2026 | 01:44 PMBhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
Jul 25, 2026 | 01:39 PMNEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PMछात्रों के लिए जान भी दे दूंगा! पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, पटना में पथराव, भारी बवाल के बाद एक्शन-VIDEO
Jul 25, 2026 | 01:37 PMखतरे के निशान के पास पहुंची झेलम नदी, घाटी में बाढ़ का खतरा; फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
Jul 25, 2026 | 01:36 PMBhandara News: भंडारा में बारिश को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जल संरक्षण की तैयारी शुरू की
Jul 25, 2026 | 01:27 PMEPFO ने भेजा ब्याज, जानें पीएफ खाते में EPF Interest कैसे करें आसानी से ऑनलाइन चेक
Jul 25, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM














