हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम घोषित हो चुकी है। नीदरलैंड्स और बेल्जियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में 19 अगस्त को भारत से ब्लॉकबस्टर मुकाबला होगा।
- Written By: सृष्टि मौर्य
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी (सोर्स- AI Image)
India vs Pakistan Hockey World Cup 2026 Date: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने 5 अगस्त को टीम और सपोर्ट स्टाफ की घोषणा की। इस बार टीम की कप्तानी अबू बकर करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन और बेल्जियम में खेला जाएगा।
पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण चुना है। टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने के बाद अब दुनिया की बड़ी टीमों के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करने के लिए तैयार है।
14 साल के अनुभवी कप्तान को हटाया
टीम की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही अनुभवी मिडफील्डर अम्माद बट को कप्तानी से हटाया गया था। वो करीब 14 साल तक पाकिस्तान टीम की कमान संभाल चुके थे। 29 जुलाई को पीएचएफ ने अबू बकर को नया कप्तान बनाने का फैसला किया था। महासंघ ने अम्माद बट के योगदान की तारीफ करते हुए कहा था कि वो सीनियर खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा बने रहेंगे। पीएचएफ ने उम्मीद जताई कि अबू बकर की कप्तानी में युवा और अनुभवी खिलाड़ी मिलकर टीम को मजबूत बनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान
R. Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बढ़ाया भारत का मान
BCCI ने शेयर किया टीम इंडिया का मजेदार प्रैक्टिस वीडियो, नए फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा चैलेंज
कब और किससे होगा मुकाबला?
पाकिस्तान अपना पहला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 15 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। दूसरा मैच 17 अगस्त को वेल्स से होगा। इसके बाद 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों को पूल-डी में रखा गया है, जिसमें इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है।
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम: वकार, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, मोइन शकील, अब्दुल वहीद अशरफ राणा, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, आदिल लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, इमाद शकील बट, मुहम्मद हमादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू बकर महमूद (कप्तान), अली रजा, अब्दुल मटन और मुहम्मद इमाद।
गोलकीपर: वकार और अली रजा
यह भी पढ़ें- क्या 25 करोड़ की ट्रेड डील में KKR जाएंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी मिलने की भी चर्चा तेज!
टीम मैनेजमेंट:
- टीम मैनेजर – मुहम्मद ओवैस करनी,
- हेड कोच – बॉब जोहान वेल्डहोफ (नीदरलैंड्स),
- असिस्टेंट कोच – क्रिस्टोफर जॉन बोवेन (ग्रेट ब्रिटेन) और अदनान जाकिर,
- वीडियो टेक्नीशियन – अशरफ सुल्तान
