हार्दिक पांड्या का पावरफुल शो! SA के खिलाफ मैदान पर मचाया कोहराम, तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 5th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने विस्फोटक अंदाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें हार्दिक और तिलक वर्मा की पारियों का अहम योगदान रहा।
16 गेंदों में फिफ्टी, पांड्या का आक्रामक अवतार
हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी के लिए उतरे, तब भारत ने 115 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने मैदान पर आते ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। हार्दिक ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया। उनकी इस पारी में ताकत और टाइमिंग का शानदार मेल देखने को मिला।
𝐒𝐮𝐦𝐩𝐭𝐮𝐨𝐮𝐬 𝐒𝐭𝐫𝐨𝐤𝐞𝐬 💥 Hardik Pandya in the house 😎 Updates ▶️ https://t.co/kw4LKLNSl3#TeamIndia | #INDvSA | @hardikpandya7 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/UB2L43ogGz — BCCI (@BCCI) December 19, 2025
सम्बंधित ख़बरें
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, युवराज का रिकॉर्ड सुरक्षित
हार्दिक पांड्या की यह फिफ्टी भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी बन गई। इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जबकि युवराज सिंह का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बाल-बाल बच गया।
भारत की ओर से सबसे कम गेंदों में अर्धशतक
- युवराज सिंह- 12 गेंद बनाम इंग्लैंड (2007)
- हार्दिक पांड्या- 16 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका (2025)
- अभिषेक शर्मा- 17 गेंद बनाम इंग्लैंड (2025)
- केएल राहुल- 18 गेंद बनाम स्कॉटलैंड (2021)
- सूर्यकुमार यादव- 18 गेंद बनाम साउथ अफ्रीका (2022)
25 गेंदों में 63 रन की विस्फोटक पारी
हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में 25 गेंदों पर 63 रन बनाए। उनकी इस पारी में बड़े शॉट्स की भरमार रही, जिससे साउथ अफ्रीका के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में नजर आए। हार्दिक ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
एशिया कप चोट के बाद शानदार कमबैक
एशिया कप 2025 में चोटिल होने के बाद हार्दिक पांड्या ने इस टी20 सीरीज से पूरी तरह फिट होकर वापसी की। इस सीरीज में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। हार्दिक दो अर्धशतकीय पारियां खेलने में सफल रहे, जिससे उनके फॉर्म और फिटनेस पर लगी सभी शंकाएं खत्म हो गईं।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन की ‘गोली’ शॉट से चित हुए अंपायर, रोहन पंडित दर्द के कारण मैदान पर गिरे, देखें वीडियो
टीम इंडिया के लिए बढ़ी ताकत
हार्दिक पांड्या का यह प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। बड़े टूर्नामेंट से पहले उनका फॉर्म में लौटना भारतीय टीम को और मजबूत बनाता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली गई यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
