Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के खिलाफ टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज शुरुआती मुकाबलों से हुआ बाहर

इंग्लैंड के गस एटकिंसन का हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण 20 जून को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है, जबकि वुड, स्टोन और आर्चर भी चोटिल हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 04, 2025 | 02:06 PM

गस एटकिंसन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू हो रही है। इस टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम का तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर गस एटकिंसन चोट के कारण भारत के खिलाफ शुरुआती मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उनका पहले मैच में खेलना संभव नहीं है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेंदबाज गस एटकिंसन का भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। 27 वर्ष के एटकिंसन को जिम्बाब्वे में पिछले महीने टेस्ट के दौरान चोट लगी थी जिससे वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल सके। हालांकि उनके बावजूद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर सीरीज को आसानी से जीत लिया।

एटकिंसन के अलावा ये खिलाड़ी भी हैं चोटिल

अगर एटकिंसन फिट नहीं होते हैं तो यह इंग्लैंड के लिये बड़ा झटका होगा क्योंकि मार्क वुड और ओली स्टोन, जोफ्रा आर्चर पहले से चोटिल हैं। इंग्लैंड में होने वाले महत्वपूर्ण सीरीज से पहले इंग्लैंड के चार खिलाड़ी चोटिल हो चुके है। ऐसे में देखना होगा कि इंग्लैंड क्या रणनीति अपनाता है।

सम्बंधित ख़बरें

हैरी ब्रूक ने नाइटक्लब कांड को लेकर बोला था झूठ, अब सामने आई पूरी सच्चाई; ECB ने लगाया 30,000 यूरो जुर्माना

Moeen Ali Reversed Retirement: संन्यास छोड़ मैदान पर लौटेंगे मोईन अली, यॉर्कशायर के साथ किया बड़ा करार

SL vs ENG: श्रीलंका को 5 साल बाद घर पर वनडे सीरीज में मिली हार, इंग्लैंड ने 2-1 जीती सीरीज

जोस बटलर का महारिकॉर्ड, छुआ 400 का जादुई आंकड़ा, जेम्स एंडरसन के इस क्लब में हुए शामिल

IPL 2025 में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी से लेकर विराट कोहली तक; जानिए किसने बनाए कौन-कौन से कीर्तिमान

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आगाज 20 जून से लीड्स में होगा। वहीं दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। जबकि तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में, चौथा 23 जुलाई से मैनचेस्टर और पांचवां मैच 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने नए कप्तान का किया ऐलान

रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है। वहीं ऋषभ पंत को उप कप्तान बनाया गया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का कार्यक्रम

टेस्ट मैच तिथि स्थान
1st टेस्ट 20-24 जून, 2025 हेडिंग्ले, लीड्स
2nd टेस्ट 2-6 जुलाई, 2025 एडगबास्टन, बर्मिंघम
3rd टेस्ट 10-14 जुलाई, 2025 लॉर्ड्स, लंदन
4th टेस्ट 23-27 जुलाई, 2025 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
5th टेस्ट 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 द ओवल, लंदन

Gus atkinson doubtful to play in first test against india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 01:59 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • India vs England

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.